ऐश की जिंदगी से कैसे गए सलमान और आए अभिषेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक के साथ अफेयर से पहले ऐश्वर्य घोषित तौर पर करीब दो साल सलमान खान के साथ प्रेमिका रहीं। सलमान से ब्रेकअप होने के बाद उनका नाम विवेक ओबेरॉय के साथ जुड़ा। कुछ हो गया न फिल्म के दौरान विवेक और ऐश्वर्य करीब आए थे।
हालांकि यह अफेयर बहुत दिन तक नहीं चला। और बिना किसी हो-हल्ले के ऐश, विवेक की जिंदगी से बाहर हो गईं। हां ऐश को लेकर विवेक और सलमान में जरूर अनबन हुई।
सलमान के साथ अनबन की ठोस वजह तो बाहर नहीं आई लेकिन बॉलीवुड गलियारों में ऐसी बातें आती रही हैं कि सलमान को यह पसंद नहीं कि ऐश उनके सिवा किसी और से बात भी करें। कई बार ऐश के साथ उनके मारपीट की खबरें भी सुर्खियां बनती रही हैँ।
रमेश सिप्पी की फिल्म से आए करीब
अभिषेक और ऐश्वर्य के अफेयर की शुरुआत उनकी फिल्मों के साथ हुई। फिल्मी गलियारों में ऐसी मान्यता है कि यह दोनों रमेश शिप्पी की फिल्म कुछ न कहो के दौरान करीब आए थे।
इसके बाद उमराव जान और ढाई अक्षर प्रेम में भी इनकी जोड़ी बनी रही। जब इनकी शादी होनी लगभग तय हो गईं तभी इनकी एक और फिल्म गुरु भी रिलीज हुई।
ऐसा माना जाता है कि गुरु फिल्म की शूटिंग होते-होते इन दोनों ने ही यह फैसला ले लिया कि वह शादी करेंगे। बाद में ऐसा हुआ भी।
शूटिंग में हुआ बड़ा विवाद
अभिषेक बच्चन के मन में ऐश के प्रति प्यार कुछ न कहो की शूटिंग के दौरान हुआ। इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी तभी सलमान गाड़ी भगाते हुए शूटिंग स्पॉट पर पहुंचे। सलमान ने ऐश के साथ वहां बहुत खराब तरीके से बात की। यह बात अभिषेक बच्चन को बहुत बुरी लगी। मामला और आगे बढ़ता इसके पहले यूनिट के लोगों ने सलमान को लगभग दौड़ा लिया था।
इस फिल्म की शूटिंग के बाद ऐश और अभिषेक का मिलना जुलना शुरू हुआ। यह उस समय की बात है जब अभिषेक बच्चन का रिश्ता करिश्मा कपूर से होते-होते रह गया था। करिश्मा के हटने के बाद ही अभिषेकी जिंदगी में ऐश आईं थीं।
टोरंटो में किया इजहार
अपने एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कहा था कि टोरंटो में हुए फिल्मी कार्यक्रम के बाद होटल की बालकनी में खड़े होकर मैने ऐश्वर्य को प्रपोज किया था। प्रपोज करते समय मैं बहुत नर्वस था।
अभिषेक कहते हैँ कि मैंने धड़कते दिल से ऐश को प्रपोज किया और उन्होंने हां करने में एक सेकेंड का भी समय नहीं लिया। वह लम्हा ऐश और अभिषेक दोनों की जिदंगी में खास है।
वहां से लौटने के बाद अभिषेक ने अपनी यह इच्छा अमिताभ से जाहिर की। अमिताभ और जया ऐश को अपनी बहू के रूप में देखने के लिए उत्साहित थे। गुरु फिल्म के बाद 14 जनवरी 2007 में इनकी सगाई हुई। चार महीने के बाद ही ऐश्वर्य राय, ऐश्वर्य राय बच्चन बन चुकीं थीं।