बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ नए साल पर कुछ फोटोज फैंस के लिए साझा की थीं। यह तस्वीरें उनके लंदन स्थित घर की न्यू ईयर पार्टी की जश्न की थीं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर ने बेहद सुंदर ड्रेस पहनी हुई थी। वैसे भी सोनम कपूर फैशन आइकॉन मानी जाती हैं और उनके फैशन सेंस की खूब तारीफ होती है।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने न्यू ईयर के दिन पहनी थी 76 हजार रुपये से ज्यादा की ड्रेस, पति को 'किस' करते हुए शेयर की फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने कुल छह तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में वह पति आनंद आहूजा के गाल पर किस कर रही थीं। दोनों ने ही ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी रखी थी। दूसरी तस्वीर में सोनम कपूर पति के होंठों पर किस करते हुए नजर आ रही थीं। वहीं, तीसरी तस्वीर में सोनम कपूर कैमरे की तरफ देख रही थीं।
बाकी की तस्वीरें घर के भीतर की सजावट की थीं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा था, मेरे जीवन के प्यार के लिए नए साल की शुभकामनाएं। जिस व्यक्ति के साथ मैं नया साल बिताना चाहती हूं वह सिर्फ हर दिन की घटना नहीं है, हर साल अभूतपूर्व है। आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं। हैप्पी न्यू ईयर।
सोनम ने टॉलर मार्मो से मिसेज रॉस फ्रिंजेड कफ्टन ड्रेस चुनी थी। जो बेहद महंगी है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स और ब्रेसलेट पहन रखे थे।
View this post on Instagram