फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Loveyapa Khushi Kapoor and Junaid revealed name of their onscreen romantic couple shahrukh khan Kajol

Loveyapa: लवयापा सितारों ने नहीं लिया श्रीदेवी और आमिर खान का नाम, ये ऑनस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी है पहली पसंद

Sat, 25 Jan 2025 10:14 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 25 Jan 2025 10:14 AM IST
सार

लवयापा के स्टार्स जुनैद खान और खुशी कपूर ने अपनी ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि उनके हिसाब से किस स्टार की जोड़ी उनके लिए बहुत खास है। 

विज्ञापन
Loveyapa Khushi Kapoor and Junaid revealed name of their onscreen romantic couple shahrukh khan Kajol
खुशी कपूर-जुनैद खान-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'लवयापा' से डेब्यू करने जा रहे खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 7 फरवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, उन्होंने बताया कि उनकी पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी कौन सी है। खास बात ये है कि इसमें आमिर खान या श्रीदेवी शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

Loveyapa Khushi Kapoor and Junaid revealed name of their onscreen romantic couple shahrukh khan Kajol
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor
बेस्ट रोमांटिक कपल के बारे में की बात
खुशी कपूर और जुनैद खान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऑनस्क्रीन बेस्ट रोमांटिक कपल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें कौन सी जोड़ी बहुत पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Loveyapa Khushi Kapoor and Junaid revealed name of their onscreen romantic couple shahrukh khan Kajol
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इस जोड़ी का लिया नाम
फरीदून शहरयार के साथ जुनैद खान और खुशी कपूर ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी ऑनस्क्रीन बहुत पसंद है। खुशी ने जैसे ही शाहरुख खान और काजोल का नाम लिया जुनैद ने कहा ये मेरा जवाब था। इस पर खुशी ने कहा कि मैंने आपका जवाब चुरा लिया है।
विज्ञापन

Loveyapa Khushi Kapoor and Junaid revealed name of their onscreen romantic couple shahrukh khan Kajol
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k
आमिर ने की खुशी की तारीफ
हाल ही में एक कार्यक्रम में आमिर खान ने खुशी की प्रशंसा की और कहा कि लवयापा में उनके अभिनय ने उन्हें उनकी मां श्रीदेवी की याद दिला दी। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए, 'द आर्चीज' अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार में विक्की लालवानी से कहा कि वरिष्ठ स्टार का यह कहना बहुत प्यारा था कि वह उन्हें अपनी मां की याद दिलाती हैं। इस पर खुशी कपूर ने कहा, उन्हें नहीं पता था कि वह खुद से ऐसा कहेंगी या नहीं। उन्होंने कहा, हो सकता है कि यह दूसरों के लिए नोटिस करने वाली बात हो, लेकिन मैं कभी भी इसके करीब नहीं जाना चाहती या इसे छूना नहीं चाहती।

पहले दिन कमाए इतने करोड़
अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी के निर्देशन में बनी स्काई फोर्स में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान, निमृत कौर और शरद केलकर जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म की पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक स्काई फोर्स ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला है। इस फिल्म का बजट करीब 160 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed