फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Loveyapa Special screening Aamir Khan Kiran Rao Ira khan Nupur Shikhare arrived to watch junaid khan film

Loveyapa: 'लवयापा' की रिलीज से पहले हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, बेटे की फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान और किरण राव

Mon, 03 Feb 2025 06:44 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Feb 2025 06:44 PM IST
सार

जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में किरण राव और आमिर खान पहुंचे। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में परिवार के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। 

विज्ञापन
Loveyapa Special screening Aamir Khan Kiran Rao Ira khan Nupur Shikhare arrived to watch junaid khan film
आमिर खान-किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

जुनैद खान और खुशी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'लवयापा' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इसमें आमिर खान, किरण राव, इरा खान और नूपुर शिखरे पहुंचे।
विज्ञापन

Loveyapa Special screening Aamir Khan Kiran Rao Ira khan Nupur Shikhare arrived to watch junaid khan film
आमिर खान किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिवार के लिए की गई स्पेशल स्क्रीनिंग
फिल्म लवयापा की आज यानी 3 फरवरी को स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। इसमें जुनैद खान का परिवार पहुंचा। लवायापा जुनैद खान की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वे ओटीटी पर रिलीज हुई सीरीज महाराज में नजर आए थे। वहीं, खुशी कपूर भी अपनी  दूसरी फिल्म करने जा रही हैं। इससे पहले वे द आर्चीज में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Loveyapa Special screening Aamir Khan Kiran Rao Ira khan Nupur Shikhare arrived to watch junaid khan film
सचिन तेंदुलकर और अंजलि - फोटो : PTI
सचिन तेंदुलकर के लिए भी करेंगे स्पेशल स्क्रीनिंग
आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म 'लवयापा' की स्पेशल स्क्रीनिंग क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार के लिए भी करेंगे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे, ये कब और कहां रखी जाएगी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Rajkumar Hirani: ‘संजू’ के जरिए संजय दत्त की इमेज सुधारने की कोशिश की गई, इस आरोप पर क्या बोले राजकुमार हिरानी

विज्ञापन

Loveyapa Special screening Aamir Khan Kiran Rao Ira khan Nupur Shikhare arrived to watch junaid khan film
फिल्म 'लवयापा' में खुशी कपूर के साथ जुनैद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'लवयापा' अपनी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म में जुनैद और खुशी के साथ राधिका सरथकुमार, सत्यराज, योगी बाबू, एजाज खान, रवीना रवि, अदनान सिद्दीकी और स्वाति वर्मा जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं।फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rana Naidu Season 2: 'अब होगी तोड़फोड़ की शुरुआत मामू', रिलीज हुआ राणा नायडू सीजन 2 का टीजर

Loveyapa Special screening Aamir Khan Kiran Rao Ira khan Nupur Shikhare arrived to watch junaid khan film
फिल्म 'लवयापा' के एक सीन में जुनैद खान और खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म से टकराएगी 'लवयापा'
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा बॉक्स ऑफिस पर थंडेल से टकराने वाली है। इसको लेकर आमिर खान ने कहा, ‘माना ‘थंडेल और ‘लवयापा’ एक दिन ही रिलीज हो रही हैं। एक साथ पहले भी कई फिल्में रिलीज हुई, वो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर चली थीं। इसलिए मेरा मानना है कि सबकी फिल्में चलनी चाहिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed