फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhur Bhandarkar: सुशांत को लेकर मधुर भंडारकर ने कह दी बड़ी बात, बोले- शायद इंडस्ट्री ने उन्हें नजरअंदाज किया

Wed, 10 May 2023 10:05 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 10 May 2023 10:05 AM IST
सार

पद्म श्री और नैशनल अवॉर्ड जीत चुके मधुर भंडारकर ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के बायकॉट कल्चर पर बात की और इसके पीछे की वजह डिकोड की।

विज्ञापन
Madhur Bhandarkar says the audience got angry with Bollywood actor Sushant Singh Rajput death
मधुर भंडारकर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने हाल ही इस ग्लैमर इंडस्ट्री को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने चांदनी बार, फैशन, पेज 3 जैसी कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। आपको बता दें कि मधुर भंडारकर ने हाल ही में कहा है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री के प्रति दर्शकों का गुस्सा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की जून 2020 में मुंबई में अपने घर पर मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था।
Madhur Bhandarkar says the audience got angry with Bollywood actor Sushant Singh Rajput death
मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर ने पॉडकास्ट पर मनीष पॉल के साथ बातचीत में कहा कि बहिष्कार की संस्कृति फिल्म इंडस्ट्री के लिए विशेष रूप से नई नहीं है और बहिष्कार के बावजूद लोग फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरों में जाते हैं और सबकुछ सही भी होता है। मधुर भंडारकर ने शो में कहा- ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। जैसे कि फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के मामले में, लोगों ने इसे देखा और ये दर्शकों को पसंद भी आई।

View this post on Instagram

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)

Madhur Bhandarkar says the audience got angry with Bollywood actor Sushant Singh Rajput death
मधुर भंडारकर - फोटो : सोशल मीडिया
मधुर भंडारकर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि ये बहिष्कार संस्कृति एक चरण है। अगर फिल्म अच्छी है और कंटेंट दमदार है तो लोग जाकर जरूर देखेंगे। लोगों ने साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कांतारा', बॉलीवुड फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स', 'भूल भुलैया 2' देखी और ये फिल्में ब्लॉकबस्टर भी साबित हुईं। मधुर भंडारकर ने कहा कि दर्शकों का एक छोटा ग्रुप है जो फिल्मों का बहिष्कार करता है। हालांकि लोग अपनी राय रखने के हकदार हैं।

यह भी पढ़ें: नागा चैतन्य को डेट कर रहीं शोभिता धुलिपाला? अभिनेत्री ने डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar says the audience got angry with Bollywood actor Sushant Singh Rajput death
मधुर भंडारकर - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कहा- मैंने देखा है कि ये बहिष्कार बड़े पैमाने पर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से शुरू हुआ है। हो सकता है कि इंडस्ट्री ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया हो। उन्होंने आगे कहा-दरअसल सुशांत सिंह राजपूत नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से थे और वो काफी स्ट्रगल करके यहां तक पहुंचे थे। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि उनकी इतनी जल्दी मौत हो गई। उनकी असामयिक निधन से जनता के बीच गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया। ये जनता की राय है।

यह भी पढ़ें: कैफी आजमी को पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठी थीं शौकत, शायर की दुल्हन बनने के लिए तोड़ दी थी सगाई

विज्ञापन
Madhur Bhandarkar says the audience got angry with Bollywood actor Sushant Singh Rajput death
मधुर भंडारकर - फोटो : सोशल मीडिया
मधुर भंडारकर ने बातचीत में आगे यह भी बताया- बहिष्कार की प्रवृत्ति शुरू होने से कुछ साल पहले, उनकी फिल्म इंदु सरकार, जिसे आपातकाल के दौर में सेट किया गया था, को कुछ राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस समय फिल्म इंडस्ट्री से कोई भी उनके साथ नहीं खड़ा हुआ था। उन्होंने कहा- इस इंडस्ट्री में इस समय मेरा कोई नहीं था। फिल्म जगत से कोई भी मेरे साथ खड़ा नहीं हुआ था। बहुत सारे लोग जो अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हैं, मेरी फिल्म पर संकट आने पर किसी ने ट्वीट तक नहीं किया था। लेकिन मैं हमेशा दूसरे लोगों की फिल्मों के लिए खड़ा रहा हूं। मुझे बुरा लग रहा था, मैं एक अकेली लड़ाई लड़ रहा था, पर कुछ किया नहीं जा सकता था।

यह भी पढ़ें: ऋषभ शेट्टी की फिल्म की स्क्रिप्ट हुई फाइनल, शूटिंग लोकेशंस पर भी आया बड़ा अपडेट
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed