फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   madhuri dixit struggle for big role

अभी भाभी नहीं बनना चाहतीं हैं माधुरी दीक्षित

Tue, 20 May 2014 08:13 AM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल Updated Tue, 20 May 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit struggle for big role

माधुरी दीक्षित नहीं चाहतीं कि लोग उन्हें भाभी की निगाह से देखें। इसके लिए वह हर टोटका आजमा रही हैं।

विज्ञापन


माधुरी दीक्षित-नेने इन दिनों आराम कर रही हैं। अमेरिका से लौटने के बाद बॉलीवुड में नए सिरे से अपने पैर जमा रहीं माधुरी की फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के बाद उम्मीद थी कि वह एक के बाद एक फिल्मों में नजर आएंगी।

ऐसा होता नहीं दिख रहा है। उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि माधुरी को यूं तो लगातार रोल ऑफर हो रहे हैं, लेकिन वे आकर्षक नहीं हैं। वे मां-भाभी टाइप के रोल में रुचि नहीं दिखा रही हैं।
विज्ञापन


‘गुलाब गैंग’ से उन्हें बहुत उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हो सकीं। परंतु उन्होंने तय कर रखा है कि वह हीरोइन प्रधान फिल्मों को ही हां कहेंगी। ऐसे में देखना रोचक होगा कि माधुरी का इंतजार कितना लंबा होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे चर्चा इस बात की भी है कि माधुरी और उनके पति डॉ.नेने बॉलीवुड में फिल्म निर्माण की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इस सिलसिले में माधुरी ऐसे युवा निर्देशकों से भी मुलाकात कर रही हैं, जिनके पास अच्छी स्क्रिप्ट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed