फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharani 2 Teaser: एक मिनट के टीजर में महज पांच सेकंड के लिए दिखीं हुमा कुरैशी, यूजर बोले- इंतजार नहीं कर सकते

Sat, 16 Jul 2022 02:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 16 Jul 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
Maharani 2 teaser released huma qureshi return as a cm rani bharti web series steam on sony liv
महारानी 2 टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम

हुमा कुरैशी बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री हैं, जिनकी फिल्में ही नहीं बल्कि वेब सीरीज भी फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। हुमा की वेब सीरीज 'महारानी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसी वजह से दर्शकों को इस सीरीज के दूसरा पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। अब 'महारानी 2' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में अभिनेत्री की सिर्फ एक झलक दिखाई गई है लेकिन यह एक झलक भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने के लिए काफी है। 

Maharani 2 teaser released huma qureshi return as a cm rani bharti web series steam on sony liv
महारानी वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

'महारानी' राजनीति से प्रेरित वेब सीरीज है, जिसमें हुमा कुरैशी 'रानी भारती' की भूमिका में हैं, जो एक राजनीतिक घटना की वजह से एक आम महिला से बिहार की रानी यानी मुख्यमंत्री बन जाती है। इस सीरीज के दूसरे सीजन का टीजर हुमा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें राजनीति का दृश्य देखने को मिला है और हुमा कुरैशी का शांत लेकिन धाकड़ अंदाज नजर आया है। 1 मिनट 10 सेकंड के इस टीजर में हुमा कुरैशी सिर्फ पांच सेकंड के लिए नजर आती हैं और छा जाती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma S Qureshi (@iamhumaq)

Maharani 2 teaser released huma qureshi return as a cm rani bharti web series steam on sony liv
महारानी - फोटो : महारानी

इस टीजर की शुरुआत अभिनेता सोहम शाह से होती हैं, जो सीरीज में भीमा भारती के किरदार में हैं। वह चुनाव में अपनी पत्नी रानी भारती (हुमा कुरैशी) के खिलाफ खड़े हैं और जनसभा में उन्हें हराने की बात करते हैं। वह कहते हैं, 'हमें तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था। हम अपनी धर्म पत्नी मुख्यमंत्री रानी भारती की बात कर रहे हैं। जेल के ताले टूटेंगे।' वहीं, आखिर में रानी भारती दिखती है, जो सिर्फ अपने होंठों पर उंगली रखे सबको शांत करवा देती है। इस टीजर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। सबका कहना है कि वह अब इस सीरीज के दूसरे सीजन के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maharani 2 teaser released huma qureshi return as a cm rani bharti web series steam on sony liv
महारानी - फोटो : महारानी

यह थी पहले सीजन की कहानी 
'महारानी' में हुमा कुरैशी एक अलग ही अवतार में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक ग्रामीण घरेलू महिला रानी भारती की भूमिका निभाई थी, जो राजनीति तक का सफर तय करती है। इस वेब सीरीज की कहानी मुख्य रूप से बिहार की राजनीति पर आधारित है। इसमें हुमा कुरैशी के अलावा सोहम शाह, अमित सियाल, मोहम्मद आशिक हुसैन, इनामुलहक, विनीत कुमार और तनु विद्यार्थी भी मुख्य भूमिका में थे। दावा किया जाता है कि यह सीरीज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी पर आधारित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed