{"_id":"6a1b1dec78585bce2b02b0ef","slug":"mahima-chaudhry-reacts-to-daughter-ariana-uses-compare-her-to-hollywood-actor-mika-abdalla-2026-05-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड स्टार से बेटी की तुलना पर महिमा चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, यूजर्स ने पूछा- क्या उसने डेब्यू कर लिया?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉलीवुड स्टार से बेटी की तुलना पर महिमा चौधरी ने दी प्रतिक्रिया, यूजर्स ने पूछा- क्या उसने डेब्यू कर लिया?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 30 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Mahima Chaudhary: कई सोशल मीडिया यूजर्स महिमा चौधरी की बेटी की तुलना अमेरिकी एक्ट्रेस से कर रहे हैं। इस पर महिमा चौधरी ने अपना रिएक्शन दिया है।
एरियाना चौधरी, मिका अब्दुल्ला
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महिमा चौधरी अपनी बेटी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उन पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उनकी बेटी एरियाना मुखर्जी की तुलना अमेरिकी एक्ट्रेस मिका अब्दुल्ला से की जा रही है। कई फैंस तो 'ऑफ कैंपस' की स्टार मिका को एरियाना की हमशक्ल भी कह रहे हैं।
Trending Videos
मिका अब्दुल्ला
- फोटो : एक्स
एरियाना से मिलती हैं मिका अब्दुल्ला
सोशल मीडिया पर एरियाना चौधरी और मिका अब्दुल्ला के बीच तुलना को लेकर खूब चर्चा है। मिका, प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज 'ऑफ कैंपस' में ऐली हेस का किरदार निभाती हैं। कई यूजर्स ने यह भी बताया कि मिका काफी हद तक महिमा चौधरी के जवानी के दिनों की तरह दिखती हैं।

महिमा चौधरी, एरियाना चौधरी
- फोटो : एक्स
एरियाना ने नहीं शुरू की एक्टिंग
इस वायरल ट्रेंड पर हंसते हुए महिमा ने बताया कि उनके दोस्त, परिवार और फैंस लगातार उन्हें इस हॉलीवुड एक्टर के क्लिप और स्क्रीनशॉट भेज रहे हैं। महिमा चौधरी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'हां, मुझे पता है। मुझे वह (एरियाना) बहुत पसंद है, वह कमाल की है। दो अलग-अलग महाद्वीपों के लोगों में इतनी जबरदस्त समानता कैसे हो सकती है? यह समानता इतनी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई कि कुछ लोगों को तो यह भी लगने लगा कि एरियाना ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। मैंने उन्हें बताया कि उनसे अभी एक्टिंग नहीं शुरू की है।'

नागा चैतन्य ने बर्बाद किया सामंथा रुथ प्रभु का करियर! अभिनेता पर लगे ऐसे आरोप; हाईकोर्ट में दायर किया मुकदमा
महिमा चौधरी, एरियाना चौधरी
- फोटो : एक्स
तुलना पर खुश होती हैं महिमा
महिमा ने कहा कि उन्हें ये तुलनाएं प्यारी लगती हैं। उन्होंने कहा 'किसी इतने प्यारे इंसान को देखना और यह सुनना कि आप दोनों एक जैसे दिखते हैं, बहुत अच्छा लगता है। मैं इस समानता से बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मुझे वह बहुत प्यारी लगती है। अगर लोग कहते हैं कि मैं उसके जैसी दिखती हूं या एरियाना उसके जैसी दिखती है, तो मैं बहुत खुश होती हूं।

महिमा चौधरी और अर्याना चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
क्या करती हैं एरियाना?
2007 में जन्मी एरियाना, अपनी सोशल मीडिया मौजूदगी और अपनी मां के साथ पब्लिक अपीयरेंस की वजह से काफी मशहूर हो गई हैं। हालांकि उनकी अभी डेब्यू की कोई योजना नहीं है। उन्होंने अभी-अभी 12वीं पास की है। महिमा के मुताबिक उनकी बेटी आखिरकार एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में करियर चुनती है, तो उन्हें बहुत खुशी होगी।