सब्सक्राइब करें

'मैं वापस आऊंगा' टीम ने अटारी बॉर्डर पर रचा इतिहास, ए आर रहमान ने गाया 'मां तुझे सलाम'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 07 Jun 2026 08:52 PM IST
सार

Attari Border: एआर रहमान और मोहित चौहान और 'मैं वापस आऊंगा' की टीम के साथ पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रस्तुति दी है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Main Vaapas Aaunga Creates History at the Attari Border AR Rahman Imtiaz Ali lead an Emotional Tribute
‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम और अटारी बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम ने आज अटारी बॉर्डर (पंजाब) पर देश के वीर जवानों को एक बेहद खूबसूरत और भावुक श्रद्धांजलि दी। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने पहली बार अटारी बॉर्डर पर लाइव परफॉर्मेंस दी है। जिसे देखने के लिए स्टेडियम में हजारों लोग मौजूद थे।

Main Vaapas Aaunga Creates History at the Attari Border AR Rahman Imtiaz Ali lead an Emotional Tribute
‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम और अटारी बॉर्डर - फोटो : इंस्टाग्राम

शानदार परफॉर्मेंस
ए.आर. रहमान ने ‘चंदा सूरज लाखों तारे’ गाने से शुरुआत की। इसके बाद मोहित चौहान, वेदांग रैना, नीलांजना घोष और पूजा तिवारी जैसे कलाकारों ने फिल्म के नए गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम का समापन रहमान के मशहूर देशभक्ति गीत ‘मां तुझे सलाम’ के साथ हुआ, जिससे पूरा स्टेडियम जोश और तालियों से गूंज उठा।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

Trending Videos
Main Vaapas Aaunga Creates History at the Attari Border AR Rahman Imtiaz Ali lead an Emotional Tribute
‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम और अटारी बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल वीडियो
यह खास कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के सम्मान में आयोजित किया गया था, जिसका नाम था ‘जय हो- ए म्यूजिकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली, एक्टर वेदांग रैना और ‘मैं वापस आऊंगा’ के निर्माताओं ने जवानों का आभार मानकर कार्यक्रम की शुरुआत की। फिल्म के गानों को देश के सैनिकों के साहस को समर्पित किया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)

विज्ञापन
विज्ञापन
Main Vaapas Aaunga Creates History at the Attari Border AR Rahman Imtiaz Ali lead an Emotional Tribute
‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम और अटारी बॉर्डर - फोटो : इंस्टाग्राम

‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर इम्तियाज की राय
‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा, 'यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानी पर आधारित है। यह हमें याद दिलाती है कि उस दौर में सिर्फ जमीन ही नहीं, बल्कि लोगों के दिल भी टूटे थे। हम इस फिल्म के जरिए प्यार और एकता का संदेश देना चाहते हैं।'

विज्ञापन
Main Vaapas Aaunga Creates History at the Attari Border AR Rahman Imtiaz Ali lead an Emotional Tribute
‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम और अटारी बॉर्डर - फोटो : इंस्टाग्राम

कब रिलीज होगी ‘मैं वापस आऊंगा’
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान का है और गाने इरशाद कामिल ने लिखे हैं। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: क्या 'है जवानी तो इश्क होना है' को मिला रविवार का फायदा? जानें रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन..

View this post on Instagram

A post shared by ARR (@arrahman)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed