सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main Wapas Aaunga Imtiaz Ali film special screening before theatrical release Diljit Dosanjh Naseeruddin Shah

'मैं वापस आऊंगा' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, पत्नी रत्ना पाठक संग नजर आए नसीरुद्दीन शाह; कई सेलेब्स ने की शिरकत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Main Wapas Aaunga Screening: हाल ही में ए. आर रहमान ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर 'मैं वापस आऊंगा' की स्टार कास्ट के साथ परफॉर्मेंस दी थी। वहीं आज 'मैं वापस आऊंगा' की रिलीज से पहले इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई, जहां कई सेलेब्स ने शिकत की।

Main Wapas Aaunga Imtiaz Ali film special screening before theatrical release Diljit Dosanjh Naseeruddin Shah
'मैं वापस आऊंगा' स्क्रीनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्रसिद्ध निर्देशक इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले आज मुंबई में 'मैं वापस आऊंगा' की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक के साथ नजर आए।

Trending Videos


'मैं वापस आऊंगा' की स्क्रीनिंग
आज मुंबई में 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान नसीरुद्दीन शाह अपनी पत्नी और अभिनेत्री रत्ना पाठक संग नजर आए। 75 साल की उम्र में भी नसीरुद्दीन काफी एक्टिव दिखे। उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इस दौरान नसीरुद्दीन और रत्ना के साथ उनके बेटे और अभिनेता विवान शाह भी नजर आए। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर अभिनेत्री मेधा शंकर ने भी शिरकत की।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)



विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 
'मैं वापस आऊंगा' एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्मकार इम्तियाज अली ने किया है। यह फिल्म 12 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले आज मुंबई में इसकी खास स्क्रीनिंग रखी गई, जहां कई सेलेब्स ने शिरकत की।


 

विज्ञापन

'मैं वापस आऊंगा' की स्टार कास्ट
'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना फिल्म में महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed