श्रद्धा कपूर की नई फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट का एलान, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Eetha Release Date: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अगली फिल्म 'ईशा' की आधिकारिक तौर पर घोषणा हो चुकी है। जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2' के बाद, फैंस श्रद्धा की अगली फिल्म 'ईथा' का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इस फिल्म की रिलीज का एलान कर दिया है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'ईथा'?
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' इसी साल 28 अगस्त को 2026 को रक्षाबंधन के त्योहार पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2025 में फिल्म 'छावा' बनाने के बाद, निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर एक बार फिर इस फिल्म के लिए साथ आए हैं।
क्या है 'ईथा' की कहानी और कलाकार?
इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुडा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'ईथा' की कहानी महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विथाबाई भाऊ मंग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इसमें 1940 से लेकर 1990 के दशक तक के उनके सफर, उनकी सफलता और उनके जीवन के संघर्षों को दिखाया जाएगा।
ब्लॉकबस्टर रही थी 'स्त्री 2'
श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी एक कैमियो किया था।
यह भी पढ़ें: Bandar Collection: क्या 'बंदर' को मिला वीकएंड का फायदा? जानें चौथे दिन कैसा रहा बॉबी देओल की फिल्म का कलेक्शन