सब्सक्राइब करें

मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई ‘है जवानी तो इश्क होना है’? वीकेंड के बाद वरुण की फिल्म का हुआ ये हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 10:24 PM IST
सार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection: वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का वीकेंड के बाद का कलेक्शन सामने आ गया है। जानिए कैसा रहा कलेक्शन…

विज्ञापन
Varun Dhawan Mrunal Thakur Starrer Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day4 Vs Peddi And Bandar
है जवानी तो इश्क होना है कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। हालांकि, फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अब वीकेंड के बाद फिल्म के पहले सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानिए वीकेंड के बाद कैसी रही फिल्म की कमाई?

Varun Dhawan Mrunal Thakur Starrer Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day4 Vs Peddi And Bandar
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : X

वीकेंड के बाद घटी कमाई
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की चौथे दिन सोमवार की कमाई सामने आ गई है। फिल्म ने अपने पहले सोमवार को खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, सिर्फ 1.81 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। ये उसकी वीकेंड की कमाई क्रमश: 7.50 और 9 करोड़ रुपए से काफी कम है। इस तरह से चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 25.81 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

Trending Videos
Varun Dhawan Mrunal Thakur Starrer Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day4 Vs Peddi And Bandar
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 7.50 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपए ही कमा पाए थे।
  • इसके बाद तीसरे दिन रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़कर 9 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
  • अब चौथे दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है और कलेक्शन सिर्फ 1.81 करोड़ रुपए ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan Mrunal Thakur Starrer Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day4 Vs Peddi And Bandar
है जवानी तो इश्क होना है वर्सेस पेद्दी और बंदर - फोटो : सोशल मीडिया

‘पेद्दी’ और ‘बंदर’ की है चुनौती
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ और ‘बंदर’ जैसी फिल्मों की चुनौती है। ‘पेद्दी’ ने सोमवार को जहां 6.93 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं ‘बंदर’ सोमवार को सिर्फ 18 लाख रुपए ही जुटा पाई। इन तीनों फिल्मों में ‘पेद्दी’ बाकी दोनों फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है।

विज्ञापन
Varun Dhawan Mrunal Thakur Starrer Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day4 Vs Peddi And Bandar
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X
ऐसी है ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की कहानी
डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, चंकी पांडे, मनीष पॉल और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।

फिल्म की कहानी जस (वरुण धवन) की है, जो असल में बानी (मृणाल ठाकुर) से शादी करने के बाद पिता बनकर एक हंसी-खुशी जिंदगी बिताना चाहता है। लेकिन महत्वाकांक्षी बानी मदारहुड के बजाय करियर को चुनती है।

इस कारण बानी और जस तलाक लेने का फैसला करते हैं। जस को 6 महीने के सेपरेशन पीरियड में प्रीत (पूजा हेगड़े) से प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी में उस वक्त ट्विस्ट आता है, जब जस को उसे पता चलता है कि बानी और प्रीत दोनों ही उसके बच्चों की मां बनने वाली हैं। इसके बाद कहानी में असली भसड़ शुरू होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed