अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ ने फैंस को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, शेयर किया पोस्ट; लिखी खास बात
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति भारत की संस्कृति, विज्ञान और प्रकृति के मेल का पर्व है। यह त्योहार नई ऊर्जा, खुशहाली और फसल उत्सव का प्रतीक है। कई सेलेब्स ने अपने फैंस को मकर संक्रांति के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर संक्रांति भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है। मकर संक्रांति पूरे भारत और नेपाल में भिन्न रूपों में मनाया जाता है। पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है। मकर संक्रांति के इस त्योहार पर अक्षय कुमार से लेकर जैकी श्रॉफ ने अपने फैंस को बधाई दी है।
अक्षय कुमार का पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोशन तस्वीर शेयर कीे है, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'कृतज्ञता, फसल और नई शुरुआत के इस मौके पर सभी को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' अक्षय जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'हैवान' में नजर आएंगे।
मकर संक्रांति के इस शुभ अवसर पर जैकी श्रॉफ ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। जैकी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया और साथ ही अपने फैंस को मकर संक्रांति की बधाई दी है।
शेखर सुमन का पोस्ट
शेखर सुमन ने इंस्टाग्राम पर पतंग उड़ाने के तरीके का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने की सीख दी। इसके साथ ही शेखर ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।'
View this post on Instagram
अहान शेट्टी
अहान शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुनील और अहान एक साथ 'बॉर्डर' फिल्म का मशहूर गाना 'जाते हुए लम्हों' गाते नजर आए। इसी के साथ अहान ने कैप्शन में लिखा, 'वक्त के साथ पतंग बदलती है, पर विरासत की डोर हर उड़ान को ताकत देती है। पतंग और डोर- अलग सही, पर हमेशा जुड़े हुए।' आपको मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।'
View this post on Instagram