सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malaika Arora On Dealing With Constant Dating Speculations with Harsh Mehta and Sorab Bedi

Malaika Arora: डेटिंग रूमर्स पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अरहान और मैं इन सब बातों पर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 27 Mar 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Malaika Arora On Dating Rumours: हर्ष मेहता और सोराब बेदी के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच, मलाइका अरोड़ा ने अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि वह डेटिंग की रूमर्स को लेकर अपने बेटे अरहान से भी बात करती हैं।

Malaika Arora On Dealing With Constant Dating Speculations with Harsh Mehta and Sorab Bedi
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

मलाइका अरोरा अक्सर लोगों के साथ देखे जाने पर डेटिंग की अफवाहों में घिर जाती हैं। पिछले साल हर्ष मेहता के साथ एक कॉन्सर्ट में साथ दिखने के बाद उनके नाम से काफी चर्चाएं हुईं। हाल ही में कुछ हफ्ते पहले सोराब बेदी के साथ उनकी तस्वीरें वायरल होने पर फिर अफवाहें शुरू हो गईं। इन्हीं डेटिंग रूमर्स को लेकर मलाइका ने खुलकर बात की है।

Trending Videos

डेटिंग रूमर्स पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी 
हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ बातचीत के दौरान मलाइका ने इन लगातार डेटिंग रूमर्स की फैल रही अफवाहों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'अब यह परेशान करने वाला हो गया है। मैं इसे बस एक मजाक समझती हूं।' मलाइका ने यह बताया कि उनके बेटे अरहान खान के साथ वह इन अफवाहों पर खूब हंसते हैं। उन्होंने कहा, 'अरहान और मैं इन सब बातों पर बहुत हंसते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टनर को लेकर मलाइका की राय
मलाइका की शादी अरबाज खान से 19 साल चली थी, जिसके बाद 2017 में उनका तलाक हो गया। कथित तौर पर अर्जुन कपूर के साथ उनका रिश्ता रहा, लेकिन 2024 में वे अलग हो गए। मलाइका ने कहा कि उन्हें अभी किसी साथी की तलाश करने की कोई जल्दी नहीं है।

उन्होंने कहा, 'मैं इन चीजों की योजना नहीं बना सकती। अगर होना होगा तो हो जाएगा। अभी मैं अपने जीवन में चल रही हर चीज को जानने में बहुत खुश हूं।' उन्होंने आगे कहा कि पार्टनर होना अच्छी बात है, लेकिन यह उनके लिए जरूरी नहीं है। अगर उन्हें किसी के साथ रहना भी हो तो वे इसे अपनी शर्तों पर ही करेंगी।

हर्ष मेहता और सोराब बेदी के साथ डेटिंग रूमर्स
पिछले साल मुंबई में एक कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मलाइका एक अनजान व्यक्ति से बात कर रही थीं। बाद में लोगों ने दावा किया कि वह व्यक्ति 33 साल के हीरा व्यापारी हर्ष मेहता हैं। फरवरी में इटली में मलाइका की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे देखकर लोग अटकलें लगा रहे थे कि क्या उन्होंने वैलेंटाइन डे हर्ष के साथ बिताया।

इसके अलावा मलाइका अरोड़ा और सौराब बेदी को इस साल एक साथ पार्टी में देखा गया। जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इन तस्वीरों और वीडियो के बाद से ही मलाइका और सौराब की डेटिंग की खबरें आने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed