सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam Watches Dhurandhar 2 Secretly In Packed Theatre With Sister Surilie

Dhurandhar 2: यामी गौतम का वीडियो हुआ वायरल, बहन सुरीली के साथ खचाखच भरे थिएटर में छुपकर देखी 'धुरंधर 2'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 27 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को हाल ही में एक भरे हुए सिनेमाघर में अपनी पति आदित्य धर की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखते हुए देखा गया। उनका यह वीडियो फैंस के बीच जमकर पसंद किया जा रहा है।

Yami Gautam Watches Dhurandhar 2 Secretly In Packed Theatre With Sister Surilie
यामी गौतम और धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

निर्देशक आदित्य धर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने चुपके से खचाखच भरे सिनेमाघर में 'धुरंधर 2' देखी। उन्हें अपना चेहरा छुपाते हुए और अपनी बहन सुरिली को चुप रहने का इशारा भी किया, ताकि दर्शक उन्हें देख न सकें। उनका यह वीडियो अब फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

Trending Videos

यामी का वायरल वीडियो
यामी की बहन सुरिली गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें यामी थिएटर में खचाखच भरे दर्शकों के बीच फिल्म देख रही थीं। यामी ने भी इस वीडियो को अपने अकाउंट पर दोबारा शेयर किया। जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन सुरिली ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में यामी फिल्म 'धुरंधर 2' के स्क्रीन पर अपनी छोटी कैमियो भूमिका (नर्स का रोल) देखकर शर्मा रही थीं। उन्होंने अपना चेहरा छुपाया और सुरिली को चुप रहने का इशारा किया, ताकि आसपास बैठे लोग उन्हें पहचान न सकें। सुरिली ने इस वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा।



बहन सुरिली ने लिखा नोट
यामी की बहन सुरीली ने लिखा, 'एक बार फिर आदित्य धर फिल्म्स को सलाम। शानदार फिल्म। हमें आप पर बहुत गर्व है। और मेरी प्यारी बहन यामी, जो मेरी ताकत है। आप सभी को ढेर सारा प्यार। अब पार्टी करते हैं।' यामी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'लव यू।'

'धुरंधर 2' कलेक्शन
यामी गौतम की शादी फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर से हुई है। उन्होंने ‘उरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म भी बनाई है। ‘धुरंधर’ की पहली फिल्म दिसंबर में रिलीज हुई थी, जबकि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। यामी ने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में नर्स की एक छोटी भूमिका निभाई है। 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 675.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed