सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda return to work for Ranabaali after celebrating anniversary

शादी के एक महीना बाद काम पर लौटे विजय-रश्मिका, सेट से सामने आया वीडियो: कपल की झलक पाने को उमड़ी भीड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 27 Mar 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार

Vijay-Rashmika Video: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के एक महीने बाद जश्न मनाया है। इसके बाद वह काम पर लौटे हैं। फिल्म के सेट से उनका वीडियो वायरल हो रहा है। उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ जमा हो गई।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda return to work for Ranabaali after celebrating anniversary
विजय-रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी करने के बाद काम पर लौटे हैं। दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की थी। उन्होंने कल यानी 26 मार्च को अपनी शादी का एक महीना होने पर जश्न मनाया है। यह जोड़ा अनंतपुर में नजर आया, जहां वे अभी अपनी अपकमिंग फिल्म 'रणबाली' की शूटिंग कर रहे हैं।
Trending Videos


'रणबाली' के सेट से वायरल वीडियो
'रणबाली' की शूटिंग वाली जगह पर लिए गए एक वीडियो में विजय और रश्मिका का आरती से स्वागत किया गया। शादीशुदा जोड़े के तौर पर अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले, इस जोड़े को कैजुअल कपड़ों और माथे पर तिलक लगाए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


भीड़ से घिरे विजय-रश्मिका
इसी जगह से विजय-रश्मिका का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल भीड़ से घिर गया है। इस बीच उनके फैंस ने एक घेरा बनाया और उन्हें उस जगह से बाहर निकाला।

View this post on Instagram

A post shared by Anantapur_diaries (@atp_diaries)




शादी के एक महीने बाद मनाया जश्न

विजय-रश्मिका की ताजा झलक तब सामने आई, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की पहले महीने की सालगिरह के मौके पर प्यारी पोस्ट शेयर की। विजय ने एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हर किसी की जिंदगी में कुछ अहम मोड़ आते हैं, जिनका सामना हर किसी को करना पड़ता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)




 

पहले ही काम पर लौटीं थीं रश्मिका
इससे पहले 17 मार्च को रश्मिका मंदाना काम पर लौटी थीं। उन्हें अपकमिंग फिल्म 'मैसा'  (Mysaa) के सेट पर देखा गया था। इसके निर्देशक रविन्द्र पुले हैं।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda return to work for Ranabaali after celebrating anniversary
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शेयर की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
कब हुआ शादी का रिसेप्शन?
ख्याल रहे कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने निजी समारोह में शादी की थी। इसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने 4 मार्च को हैदराबाद में सितारों से सजी एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी।

50 साल की शिल्पा शेट्टी की फिटनेस पर क्यों उठे सवाल? यूजर्स ने इस बात के लिए किया ट्रोल

'रणबाली' में एक साथ नजर आएगा कपल
काम की बात करें तो, विजय और रश्मिका अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रणबाली' में एक-साथ नजर आने वाले हैं। यह एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed