सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Avika Gor wishes a very happy birthday to husband milind chandwani share cute phots and emotional note

अविका गौर ने पति मिलिंद चांदवानी के जन्मदिन लुटाया प्यार, दीं शुभकामनाएं; लिखा- 'आप 100 प्रतिशत मेरे...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 27 Mar 2026 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Milind Chandwani Birthday: आज मिलिंद चांदवानी का जन्मदिन है। अविका गौर ने अपने पति मिलिंद को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही अविका ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

Avika Gor wishes a very happy birthday to husband milind chandwani share cute phots and emotional note
अविका और मिलिंद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बालिका वधु फेम छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर ने आज अपने पति मिलिंद चांदवानी के जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। अविका ने मिलिंद के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ अभिनेत्री ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

Trending Videos

अविका ने मिलिंद के दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
अविका गौर ने पति मिलिंद चांदवानी के जन्मदिन पर एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ अविका ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पति को जन्मदिन मुबारक हो। आप मेरी डायरी, मेरे निजी कार्टून और मेरी जिंदगी भर की सारी अजीब बातों के साथी हो।
आप 50 प्रतिशत प्यारे हो, 50 प्रतिशत थोड़े संदिग्ध और 100 प्रतिशत मेरे हो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avika Gor (@avikagor)


विज्ञापन
विज्ञापन

अविका का रोमांटिक पोस्ट
आगे अविका ने मिलिंद के लिए लिखा, 'आपने इस अराजकता को नहीं चुना, लेकिन किसी तरह आपने इससे शादी कर ली। अब आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। मैं आपसे हर दिन और भी ज्यादा प्यार करती हूं। यहां तक कि जब आप जोर से सांस लेते हो, तब भी।'

कैसे हुई थी अविका और मिलिंद की पहली मुलाकात
अविका गोर और मिलिंद चांदवानी की पहली मुलाकात 2020 में हैदराबाद में एक-दूसरे के दोस्तों के जरिए हुई थी। दोनों लगभग पांच साल से रिलेशनशिप में थे। 'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने 30 सितंबर 2025 को शादी की। उन्होंने रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर पारंपरिक तरीके से सात फेरे लिए, जिसे बाद में टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। 


यह भी पढ़ें: Varanasi: 'धुरंधर' और 'रामायण' के बाद क्या एसएस राजामौली की 'वाराणसी' दो भागों में होगी रिलीज? जानिए पूरा सच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed