सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Anurag Dobhal health update he is in Unbearable Pain Right Leg Is Numb

असहनीय दर्द में हैं अनुराग डोभाल, सुन्न पड़ा जिस्म का ये हिस्सा; बिग बॉस कंटेस्टेंट ने दी अपनी हेल्थ अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 24 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल ने अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अस्पताल ले जाते हुए दिखाया गया है।

Anurag Dobhal health update he is in Unbearable Pain Right Leg Is Numb
अनुराग डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@anurag_dobhal
विज्ञापन

विस्तार

यूट्यूबर अनुराग डोभाल कार हादसे का शिकार होने के बाद इलाज करवा रहे हैं। बिग बॉस 17 के इस कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत से जुड़े अपडेट्स शेयर किए हैं। इसमें वह सर्जरी के बाद अपने दाहिने पैर के पूरी तरह सुन्न हो जाने के कारण परेशान हैं। कैप्शन में उन्होंने यह भी बताया कि हो सकता है कि वह दोबारा कभी चल न पाएं। अनुराग ने अपनी कमर के दाहिने हिस्से पर लगे टांके भी दिखाए।
Trending Videos

अनुराग ने दी हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'बस अपनी सेहत का एक अपडेट देना चाहता था कि यह वाला पैर पूरी तरह से सुन्न हो गया है। मैं इसे हिला भी नहीं पा रहा हूं।' उन्होंने इसे अपनी स्टोरी पर भी री-शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, 'बुरी खबर।'

View this post on Instagram

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal)


विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पर लगाए थे इल्जाम
बता दें कि अनुराग डोभाल ने कथित तौर पर अपने परिवार पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने उन्हें परेशान किया। उनके मुताबिक उनके परिवार ने उनकी शादी को मंजूरी नहीं दी। अनुराग डोभाल ने 30 अप्रैल, 2025 को रितिका चौहान से शादी की थी। उनके परिवार वालों ने उनकी इस अंतर-धार्मिक शादी को स्वीकार नहीं किया था। तब से ही वह अपने परिवार वालों से जुड़ी इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

अपने बच्चों के जन्मदिन पर उन्हें याद करके भावुक हुईं सेलिना जेटली, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल की बात

Anurag Dobhal health update he is in Unbearable Pain Right Leg Is Numb
कलम और अनुराग डोभाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kalam_inkk, @anurag_dobhal
आत्महत्या करने की कोशिश की
7 मार्च को, उत्तराखंड के इस व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर, अपनी गाड़ी को बहुत तेज रफ्तार से चलाते हुए आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कौन हैं अनुराग डोभाल?
अनुराग डोभाल यूट्यूब पर राइडिंग से जुड़े वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बिग बॉस 17 के घर में एक कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। विवाद के बाद वह बिग बॉस से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed