Dhurandhar 2: यामी गौतम का वीडियो हुआ वायरल, बहन सुरीली के साथ खचाखच भरे थिएटर में छुपकर देखी 'धुरंधर 2'
Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को हाल ही में एक भरे हुए सिनेमाघर में अपनी पति आदित्य धर की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखते हुए देखा गया। उनका यह वीडियो फैंस के बीच जमकर पसंद किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक आदित्य धर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने चुपके से खचाखच भरे सिनेमाघर में 'धुरंधर 2' देखी। उन्हें अपना चेहरा छुपाते हुए और अपनी बहन सुरीली को चुप रहने का इशारा भी किया, ताकि दर्शक उन्हें देख न सकें। उनका यह वीडियो अब फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
यामी का वायरल वीडियो
यामी की बहन सुरीली गौतम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें यामी थिएटर में खचाखच भरे दर्शकों के बीच फिल्म देख रही थीं। यामी ने भी इस वीडियो को अपने अकाउंट पर दोबारा शेयर किया। जिस पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
बहन सुरीली ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में यामी फिल्म 'धुरंधर 2' के स्क्रीन पर अपनी छोटी कैमियो भूमिका (नर्स का रोल) देखकर शर्मा रही थीं। उन्होंने अपना चेहरा छुपाया और सुरीली को चुप रहने का इशारा किया, ताकि आसपास बैठे लोग उन्हें पहचान न सकें। सुरीली ने इस वीडियो के साथ एक नोट भी लिखा।
बहन सुरिली ने लिखा नोट
यामी की बहन सुरीली ने लिखा, 'एक बार फिर आदित्य धर फिल्म्स को सलाम। शानदार फिल्म। हमें आप पर बहुत गर्व है। और मेरी प्यारी बहन यामी, जो मेरी ताकत है। आप सभी को ढेर सारा प्यार। अब पार्टी करते हैं।' यामी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'लव यू।'
'धुरंधर 2' कलेक्शन
यामी गौतम की शादी फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर से हुई है। उन्होंने ‘उरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म भी बनाई है। ‘धुरंधर’ की पहली फिल्म दिसंबर में रिलीज हुई थी, जबकि ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। यामी ने फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में नर्स की एक छोटी भूमिका निभाई है। 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 675.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: