रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, इस अंदाज में आईं नजर; फोटो-वीडियोज हुए वायरल
Malaika Arora With Beu Harsh: मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ और बॉयफ्रेंड को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। अब एक बार फिर मलाइका की डेटिंग की खबरें फैल रही हैं। इस बीच अभिनेत्री अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ एक मंदिर में पहुंची हैं। देखिए तस्वीरों में किस अंदाज में नजर आए दोनों…
विस्तार
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। उनका नाम कारोबारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। अफेयर की चर्चाओं के बीच अब एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ राजस्थान के आदिनाथ जैन मंदिर पहुंचीं। मलाइका और हर्ष की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों की अफेयर की खबरों को और भी हवा मिल रही है।
फैंस के साथ खिंचाईं तस्वीरें
पाली जिले के नरलाई गांव में स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में मलाइका अरोड़ा के अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ पहुंचते ही उन्हें देखने वालों की भी भीड़ वहां मौजूद हो गई। इस दौरान मलाइका अरोड़ा सफेद रंग के सलवार-सूट में नजर आईं।
जबकि हर्ष ब्लैक शर्ट और मेहंदी कलर की पैंट में दिखाई दिए। दोनों ने फैंस के साथ से बातचीत भी की और तस्वीरें भी खिंचाईं। अब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं। इस दौरान दोनों मंदिर में पूजा-पाठ में भी शामिल हुए।
ऐसे शुरू हुईं दोनों के अफेयर की चर्चाएं
पिछले कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा का नाम मुंबई के हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसी भी अफवाहें हैं कि दोनों ने वैलेंटाइन वीक इटली में साथ बिताया। यह पहली बार नहीं है जब उनके कथित रिश्ते को लेकर ऑनलाइन चर्चा हो रही है।
यह चर्चा तब और तेज हो गई, जब मलाइका मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में एक मिस्ट्री मैन के साथ पहुंचीं थीं, जिसकी पहचान बाद में हर्ष के रूप में हुई। हालांकि, वे अलग-अलग निकले, लेकिन उनकी साफ दिख रही दोस्ती ने अटकलों को और हवा दी।
हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ मलाइका ने डेटिंग को लेकर लगातार होने वाली चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, ‘अब यह परेशान करने वाला हो गया है। मैं इसे बस एक मजाक समझती हूं। अरहान और मैं इन सब बातों पर बहुत हंसते हैं।’ फिलहाल अभी तक सिर्फ चर्चाएं हैं। न तो मलाइका और न ही हर्ष ने इस रिश्ते की पुष्टि की है, लेकिन अफवाहें लगातार बढ़ती जा रही हैं।