{"_id":"654c923f6ce186200608caff","slug":"maneesh-sharma-directed-salman-khan-katrina-kaif-tiger-3-runtime-increased-as-per-media-reports-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger 3: 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले फैंस को मिला एक और खास तोहफा, बढ़ाई गई फिल्म की अवधि!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger 3: 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले फैंस को मिला एक और खास तोहफा, बढ़ाई गई फिल्म की अवधि!
Thu, 09 Nov 2023 01:33 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:33 PM IST
सार
'टाइगर 3' की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि यह फिल्म सलमान के करियर के लिए संजीवनी साबित होती है या नहीं। अब हाल ही में, रनटाइम बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। इसे लेकर फैंस में उत्साह भी बढ़ते ही जा रहा है। ऐसा लगता है कि मनीष शर्मा की 'टाइगर 3' की टीम की दिवाली काफी रोमांचक होने जा रही हैं। 'टाइगर 3' की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि यह फिल्म सलमान के करियर के लिए संजीवनी साबित होती है या नहीं। अब हाल ही में, रनटाइम बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
'टाइगर 3' की रिलीज से पहले फैंस को मिला एक और खास तोहफा
YRF स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान सुपर एजेंट टाइगर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं। इस जबर्दस्त एक्शन फिल्म में 12 एक्शन और स्टंट सीक्वेंस हैं और अब खबर आ रही है कि फिल्म के रनटाइम को बढ़ाया गया है। फिल्म का रनटाइम बढ़ जाने से फैंस की एक्साइटमेंट में इजाफा हो गया है।
Rajpal Yadav: 'अपूर्वा' के लिए फोन आया तो मुझे लगा एक और कॉमेडी किरदार होगा, लेकिन निर्देशक से मिलने के बाद...
विज्ञापन
बढ़ाई गई फिल्म 'टाइगर 3' की अवधि
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'टाइगर 3' का रनटाइम बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म में 2 मिनट 22 सेकेंड्स जोड़ दिए हैं। जहां पहले फिल्म का रनटाइम 2 घंटे, 33 मिनट, 38 सेकंड था तो वहीं, अब एडिशनल रनटाइम के साथ यह 2 घंटे, 36 मिनट, 00 सेकंड हो गया है।
Pippa Premier: देवर का हौसला बढ़ाने पहुंचीं भाभी मीरा कपूर, ईशान की फिल्म के प्रीमियर पर लगा सितारों का मेला
तरण आदर्श को आधिकारिक हैंडल से मिली जानकारी
इस खबर की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। तरण ने लिखा, ''टाइगर 3'' का रन टाइम बढ़ाया गया। एक्स्ट्रा फुटेज जोड़ा गया। #YRF ने #Tiger3 में एक्स्ट्रा फुटेज (2.22 मिनट) जोड़ा है। ओरिजिनल रन टाइम 2 घंटे, 33 मिनट, 38 सेकंड था। रिवाइज्ड रन टाइम एक्स्ट्रा फुटेज के बाद, 2 घंटे, 36 मिनट, 00 सेकंड है। फर्स्ट हाफ: 1 घंटा, 10 मिनट, 33 सेकंड और सेकंड हाफ: 1 घंटा, 25 मिनट, 27 सेकंड है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सलमान जल्द ही सूरज बड़जात्या की फिल्म और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही विष्णुवर्धन की फिल्म में नजर आने वाले हैं।