{"_id":"5da8de398ebc3e012c6542a2","slug":"manoj-bajpayee-will-not-work-in-avengers-series-film-dhaka","type":"story","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: एवेंजर्स सीरीज के निर्देशकों को झटका, मनोज बाजपेयी का ढाका में काम से इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: एवेंजर्स सीरीज के निर्देशकों को झटका, मनोज बाजपेयी का ढाका में काम से इनकार
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मार्वेल स्टूडियोज की एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में थॉर का किरदार निभाकर दुनिया भर में मशहूर हुए सितारे क्रिस हेम्सवर्थ जब अगले महीने भारत आएंगे तो उनकी नई फिल्म ढाका का इंतजार कर रहे तमाम सिनेदर्शकों को एक गहरा धक्का लगने वाला है। अरसे से चर्चा में रही रूसो ब्रदर्स की फिल्म ढाका का मनोज बाजपेयी अब हिस्सा नहीं हैं। मनोज ने इस बात की पुष्टि अमर उजाला से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में की है।
एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर और एवेंजर्स एंडगेम की निर्देशक जोड़ी एंथनी रूसो और जोसेफ रूसो फिल्म ढाका के निर्माता हैं। फिल्म की कहानी जोसेफ रूसो यानी जो रूसो ने लिखी है और इस फिल्म की कास्ट में ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ के अलावा भारतीय कलाकारों रणदीप हुड्डा, पंकज त्रिपाठी औऱ मनोज बाजपेयी के नाम अरसे से लिए जा रहे हैं। बताया ये जा रहा है कि मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म का एक खास हिस्सा भी पिछले शेड्यूल में शूट किया।
जो रूसो हाल ही में जब भारत आए तो अमर उजाला से खास मुलाकात में उन्होंने अपनी इस फिल्म के बारे में लंबी चर्चा की थी। जो ने भारत में फिल्म की शूटिंग के दौरान इसकी क्रू और कास्ट को मिली आवभगत की लंबी चर्चा की। क्रिस ने भी बाली में अमर उजाला से मुलाकात के दौरान अपनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भारत के लोगों से मिले प्यार की खूब तारीफ की। फिल्म का आखिरी शेड्यूल अगले महीने गुजरात में संभावित है और भारतीय दर्शक इस फिल्म पर क्रिस के अलावा इसमें मनोज बाजपेयी के भी शामिल होने की उम्मीदें लगाए बैठे हैं।
इस बारे में अमर उजाला ने जब मनोज बाजपेयी से बात की तो उन्होंने कहा, “फिल्म ढाका को लेकर मुझसे कुछ अरसा पहले बात हुई थी। इसकी शुरुआत भी हुई थी लेकिन मैं आपके माध्यम से इस बात की पुष्टि करना चाहता हूं कि मैं इस फिल्म का अब हिस्सा नहीं हूं। मैं फिल्म ढाका नहीं कर रहा हूं।”
खत्म हुआ सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का रिश्ता, इस वजह से हुआ ब्रेकअप!
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X