फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्ट्रेस का खुलासा, प्रोड्यूसर ने मैसेज कर कहा- मैं तुम्हारे साथ यह करना चाहता हूं

Sun, 29 Oct 2017 08:52 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Oct 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
marathi actress harshali revealed her casting couch that how big producer and politician invited
- फोटो : Facebook

अक्सर देखा जाता है कि छोटे शहरों की लड़कियां मुंबई आकर फिल्म अभिनेत्री बनना चाहती है। कई लड़कियों का ये सपना पूरा भी हो जाता है और कई कास्टिंग काउच का शिकार हो जाती है।



लडकियों से कहा जाता है कि हमारे साथ कॉमप्रोमाइज करोगी तो आपको यह रोल देंगे। एक रोल पाने के लिए लड़कियां कई बार कुछ सोच नहीं पाती और कास्टिंग काउच का शिकार हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ मराठी फिल्मों की अदाकारा हर्षाली जाइन के साथ हुआ, जिनकी कास्टिंग काउच की कहानी सुनकर शायद आप हैरान रह जाएंगे।

marathi actress harshali revealed her casting couch that how big producer and politician invited
- फोटो : Facebook

एक इंटरव्यू के दौरान हर्षाली ने कहा कि जब भी मैं किसी रोल या फिर किसी ऑडिशन के लिए जाती थी हमेशा ऐसा ही होता था।

हर्षाली ने कहा जब भी घर से किसी मीटिंग के लिए निकलती थी, यह हर मीटिंग में यही होता था। इसी बीच मेरे साथ एक झकझोर देने वाली घटना हुई। एक बहुत ही बड़े व्यक्ति ने मुझे अप्रोच किया, मैं उसका नाम नहीं लेना चाहूंगी। यह घटना मेरे लिए बहुत ही हैरान कर देने वाली थी।

marathi actress harshali revealed her casting couch that how big producer and politician invited
- फोटो : Facebook

उस व्यक्ति ने मुझे व्हाट्सऐप पर मैसेज किया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ यह करना चाहता हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं इसपर क्या प्रतिक्रिया दूं। मैं बहुत डर गई थी क्योंकि मैं जानती थी कि वह बहुत बड़ा आदमी है और वह राजनीति से भी जुड़ा है। मुझे इस मामले को बहुत ही चतुराई के साथ संभालना था तो मैंने उनसे कहा कि मैं उनसे मिलूंगी।

इसके बाद उन्होंने मुझसे होटल में आने को कहते हुए बोला कि इस रंग की ड्रेस पहनकर आना। मुझे कुछ नहीं समझा आया उस समय। वो अक्सस मुझे रात के डेढ़ से दो बजे के करीब फोन करते थे। वो बहुत ही गलती तरीके से बात करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
marathi actress harshali revealed her casting couch that how big producer and politician invited
- फोटो : Facebook

उनकी बात सुनकर मुझे नींद नहीं आती थी और मैं डर जाती थी। उन्होंने मुझे लगातार एक महीने तक फोन किया। इस सबके बाद मैंने फैसला लिया कि मैं उनके फोन का जवाब नहीं दूंगी। मैं ये नहीं जानती थी कि वो कुछ भी बड़ा कदम उठा सकते हैं जैसे की अपहरण या किसी अन्य तरह का अपराध।

आखिर में मैंने उनसे पूछा कि आप चाहते क्या हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि वे एक नाटक को प्रोड्यूस कर रहे हैं जिसमें वे मुझे लेना चाहते हैं। मेरा दिमाग सोचने पर मजबूर हो गया कि क्यों आधी रात का समय चुना गया। मैं उस व्यक्ति के साथ पहले भी काम कर चुकी हूं।

विज्ञापन
marathi actress harshali revealed her casting couch that how big producer and politician invited
- फोटो : Facebook

उन्होंने मुझसे अपनी फिल्म में रोल देने के लिए कहा, लेकिन बोले कि एक कॉम्प्रोमाइज करना होगा, मुझे समझ नहीं आया कि वह क्या कहना चाह रहा है। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर पा रही थी। मैंने उनसे कहा कि मुझे आपकी बात समझ नहीं आ रही। मैंने यह बात उनसे अंग्रेजी में कही लेकिन उन्हें ठीक से अंग्रेजी नहीं आती थी।

हो सकता है कि वे मराठी है इसलिए अंग्रेजी न जानते हों तो मैंने उनसे हिंदी में पूछा तो उन्होंने कहा रोल चाहिए तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा मैडम। मैं यह सुनकर सहम गई थी। वह अगर मेरे लिए बॉलीवुड या मराठी फिल्मों में सिफारिश करता है तो कोई भी मुझे ले सकता है वह इतना पावरफुल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed