{"_id":"59f5ba304f1c1b6d548b987c","slug":"hema-malini-says-thought-i-was-arrogant-he-would-behave-strangely-with-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी का राजेश खन्ना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, कहा- वो मेरे साथ...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी का राजेश खन्ना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, कहा- वो मेरे साथ...
Sun, 29 Oct 2017 04:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 29 Oct 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'काका' के नाम से मशहूर एक्टर राजेश खन्ना भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार माने जाते है। लड़कियों के बीच उनकी दीवानगी का आलम कुछ ऐसा था कि उनकी कई फीमेल फैन्स उन्हें खून से खत लिखा करती थीं। सफेद गाड़ी रास्ते में थमते ही लिपस्टिक के निशान से लाल हो जाया करती।
2 of 6
आप सोच रहे होंगे कि आज न तो राजेश खन्ना का जन्मदिन है और न पुण्यतिथि फिर हम आपको ये सब क्यों बता रहे हैं, दरअसल हाल ही में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्रफी में राजेश खन्ना को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
3 of 6
एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी में राजेश खन्ना को लेकर कहा कि वो मुझसे थोड़ा अजीब व्यवहार करते थे। जब दोनों साथ काम कर रहे थे तब राजेश सुपरस्टार थे और उनका स्टारडम हमेशा उनके साथ रहता था। वो सेट पर लेट आया करते थे और बहुत ही अनप्रोफेशनल बिहेव करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : SELF
हेमा मालिनी की बायोग्राफी बीयॉन्ड द ड्रीम्स कुछ दिनों पहले रिलीज हुई है। बता दें कि यह बायोग्राफी फेमस मैगजीन के पूर्व एडिटर और प्रोड्यूसर राम कमल मुखर्जी ने लिखी है। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान दीपिका पादुकोण ने हेमा की बायोग्राफी को लॉन्च किया। इस किताब को हार्पर कॉलिन्स ने पब्लिश किया है। हेमा मालिनी ने इस मौके पर अपनी दिल की बातें शेयर की।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : SELF
हेमा ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या इशू था, लेकिन कुछ तो ऐसा था राजेश खन्ना के साथ जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। शुरुआती दिनों में तो वो मेरे साथ बहुत ही अजीब बिहेव करते थे। इसमें कोई शक नहीं कि वो उस समय सुपरस्टार थे और कई लड़कियां उनकी दीवानी थीं। लेकिन मैं एक को-स्टार होने के नाते ज्यादा भाव नहीं देती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।