सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mardaani 3 Day 3 VS Border 2 Day 10 Weekend Box Office Collection And Mayasabha Earning

रविवार को बॉक्स ऑफिस पर किसका रहा बोलबाला? ‘बॉर्डर 2’ के आगे कितनी टिकी ‘मर्दानी 3’; जानें बाकी फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 02 Feb 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Mardaani 3 VS Border 2 Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ जैसी बड़ी फिल्मों के अलावा कुछ और फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए, वीकएंड पर यानी रविवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है। 

Mardaani 3 Day 3 VS Border 2 Day 10 Weekend Box Office Collection And Mayasabha Earning
फिल्म 'मर्दानी 3' और 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म 300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। सनी देओल की इस फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई की है। वहीं हालिया रिलीज रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ क्या ‘बॉर्डर 2’ के सामने अच्छी कमाई कर पा रही है। साथ ही बाकी रिलीज फिल्मों का रविवार को बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा? जानिए।  

Trending Videos


ये खबर भी पढ़ें: Grammy Awards 2026 Live: ग्रैमी में छाए बैड बनी और केंड्रिक लैमर, चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; भारत मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन

Mardaani 3 Day 3 VS Border 2 Day 10 Weekend Box Office Collection And Mayasabha Earning
फिल्म 'मर्दानी 3' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मर्दानी 3’ ने तीसरे दिन की कितनी कमाई? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ से रविवार को 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 17.25 करोड़ रुपये हो चुका है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की थी, इसने पहले दिन 4 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन वीकएंड पर अपने कलेक्शन में इसने इजाफा किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Dalai Lama: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, किस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड? जानें ‘स्पोकन वर्ड’ से जुड़ी खास बातें

Mardaani 3 Day 3 VS Border 2 Day 10 Weekend Box Office Collection And Mayasabha Earning
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘बॉर्डर 2’ ने दसवें दिन किया कितना कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के दसवें दिन 22.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने शनिवार के मुकाबले ज्यादा कमाई की है। शनिवार को यानी रिलीज के नौवें इस फिल्म ने 17.75 करोड़ रुपये कमाए थे। सनी देओल की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 275.49 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म जल्द ही 300 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छू सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Grammy Awards 2026: पारदर्शी गाउन पहनकर ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर पहुंचीं चैपल रोन, यूजर्स को चौंकाया  

Mardaani 3 Day 3 VS Border 2 Day 10 Weekend Box Office Collection And Mayasabha Earning
फिल्म 'मयासभा' में जावेद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

‘मयासभा’ का कलेक्शन लाखों में सिमटा
‘तुम्बाड़’ फेम डायरेक्टर राही अनिल बर्वे निर्देशित फिल्म ‘मयासभा’ को रिलीज हुए भी तीन दिन हो चुके हैं। फिल्म अपनी अलग तरह की कहानी को लेकर चर्चा में थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कोई कमाल नहीं कर सकती है। फिल्म ने पहले दिन 12 लाख रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को 22 लाख रुपये कमाए। वहीं रविवार को यानी रिलीज के तीसरे दिन सिर्फ 20 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 54 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म में लीड रोल में जावेद जाफरी नजर आए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed