सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   It's officially a wrap for Ali Fazal Pankaj Tripathi starrer Mirzapur The Film

श्रिया पिलगांवकर ने किया खास पोस्ट, अली फजल और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग हुई पूरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 02 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur The Film: 'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई है। इसकी जानकारी रविवार को श्रिया पिलगांवकर ने एक पोस्ट के साथ शेयर दी है, जिसमें 'मिर्जापुर' का क्लैप बोर्ड दिखाया गया। 

It's officially a wrap for Ali Fazal Pankaj Tripathi starrer Mirzapur The Film
'मिर्जापुर: द फिल्म' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

एक्ट्रेस श्रिया पिलगांवकर फिल्म 'मिर्जापुर: द फिल्म' में स्वीटी गुप्ता का रोल निभा रही हैं। श्रिया ने रविवार को कास्ट और प्रोडक्शन टीम के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने बताया कि उनके लिए फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है।

Trending Videos

श्रिया पिलगांवकर का पोस्ट
श्रिया पिलगांवकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'मिर्जापुर: द फिल्म' के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और हर्षिता गौर समेत कई लोग नजर आ रहे हैं। इसके साथ श्रिया ने लिखा, 'इट्स अ रैपअप। सेट पर इस गैंग के साथ हमेशा सबसे अच्छा समय होता है। इस टीम के साथ फिर से मिलना और स्वीटी गुप्ता के किरदार को फिर से जीना बहुत खास लगा। यह बहुत जबरदस्त होने वाली है।'

View this post on Instagram

A post shared by Shriya Pilgaonkar (@shriya.pilgaonkar)


विज्ञापन
विज्ञापन

'मिर्जापुर द फिल्म' के बारे में
प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज का यह फिल्म रूपांतरण है, जो उत्तरी भारत के दिल में सत्ता की गतिशीलता और आपराधिक अंडरवर्ल्ड को दिखाता है। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी- कलीन भैया के रूप में, अली फजल- गुड्डू पंडित के रूप में और दिव्येंदु- मुन्ना त्रिपाठी के रूप में नजर आएंगे। अभिषेक बनर्जी भी कंपाउंडर के रूप में अपनी भूमिका दोहराएंगे।

यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने अपने खास दोस्त का किया शुक्रिया, नूपुर की शादी के लिए डिजाइन किए थे कपड़े; लिखा- 'एक पोस्ट...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed