{"_id":"697f8adf5c59dd966a0eb7a0","slug":"rohit-shetty-cancels-all-plans-following-firing-incident-and-asked-friends-not-to-visit-him-for-next-2-days-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद रोहित शेट्टी ने रद्द किए सारे प्लान? इंडस्ट्री के दोस्तों से की ये गुजारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद रोहित शेट्टी ने रद्द किए सारे प्लान? इंडस्ट्री के दोस्तों से की ये गुजारिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Rohit Shetty Residence Shooting News Update: मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर शनिवार देर रात गोलीबारी हुई। इस घटना ने इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की जांच जारी है। इस बीच रोहित शेट्टी ने अगले दो दिन अपने सारे प्लान रद्द कर दिए हैं।
रोहित शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
विज्ञापन
विस्तार
'सिंघम' फेम निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने सबको चौंका दिया है। शनिवार देर रात आरोपियों ने निर्देशक के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की। घटना जिस वक्त हुई, तब रोहित शेट्टी घर पर ही मौजूद थे। गनीमत रही कि गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बीच रोहित शेट्टी ने अहम फैसला लिया है।
Trending Videos
अगले दो दिनों के लिए सभी प्लान रद्द
निर्देशक रोहित शेट्टी गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस की जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। इस मामले में उनके बयान दर्ज हुए हैं। फिलहाल उन्होंने अगले दो दिनों के लिए अपने सभी प्लान रद्द कर दिए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों के अनुसार, रोहित शेट्टी ने अगले दो दिनों के लिए अपने सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों से भी गुजारिश की है कि वे अगले 48 घंटे तक उनसे मिलने न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, मुख्य आरोपी को वाहन मुहैया कराने वाले तीनों गिरफ्तार
दोस्तों से घर न आने की गुजारिश की
रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी की घटना के बाद रोहित शेट्टी ने अपने करीबी दोस्तों जैसे अजय देवगन से कहा है कि वे अगले दो दिन निर्देशक के आवास पर उनसे मिलने न आएं। सूत्र ने आगे बताया, 'रोहित फिलहाल मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान रिकॉर्ड करवा रहे हैं। वह जांच में पूरी तरह शामिल हैं। हालांकि उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, फिर भी उन्होंने इंडस्ट्री के अपने सभी दोस्तों से घर न आने को कहा है। वह अपने सभी परेशान दोस्तों और सहकर्मियों से सिर्फ कॉल और मैसेज के जरिए बात कर रहे हैं'।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
