फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Met Gala 2026 Guest list Karan Johar Deepika Padukone And Ranveer Singh To Priyanka Chopra Jonas Alia Bhatt

क्या मेट गाला 2026 में दीपिका और रणवीर करेंगे शिरकत? डेब्यू करेगा ये बॉलीवुड सेलेब; जानें कौन-कौन होगा शामिल?

Fri, 01 May 2026 09:03 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 01 May 2026 09:03 AM IST
सार

Met Gala 2026 Bollywood Celebs Guest list: मेट गाला 2026 में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शिरकत करेंगे। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तो हर साल इस ग्लोबल इवेंट में शिरकत करती हैं। जानिए, इस साल इस इवेंट में कौन-कौन से बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत करेंगे और किनके शामिल होने की संभावना है?

विज्ञापन
Met Gala 2026 Guest list Karan Johar Deepika Padukone And Ranveer Singh To Priyanka Chopra Jonas Alia Bhatt
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेट गाला 2026 के रेड कारपेट पर हर साल सेलेब्स के फैशन का जलवा देखने को मिलता है। इस साल भी कई बॉलीवुड सेलेब्स मेट गाला में नजर आएंगे। मेट गाला 2026 की गेस्ट लिस्ट में फिल्ममेकर करण जौहर पहली बार नजर आएंगे। वहीं कई और बॉलीवुड सेलेब्स के भी इस इवेंट में शिरकत होने की उम्मीद की जा रही है। 

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया तक के शामिल होने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेट गाला में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ नजर आ सकती हैं। इनके अलावा प्रियंका चोपड़ा भी मेट गाला में जलवा दिखाएंगी। प्रियंका के अलावा आलिया भट्ट का नाम भी मेट गाला गेस्ट में शामिल हो सकता है। 

विज्ञापन


 

Met Gala 2026 Guest list Karan Johar Deepika Padukone And Ranveer Singh To Priyanka Chopra Jonas Alia Bhatt
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

करण जौहर पहली बार मेट गाला में दिखेंगे 

करण जौहर का मेट गाला 2026 में डेब्यू होगा। वह अपने फैशन सेंस के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं तो मेट गाला में भी उनका अनोखा अंदाज नजर आ सकता है। पिछले साल इस इवेंट में शाहरुख खान ने पहली बार शिरकत की थी, उनका लुक काफी चर्चा में रहा था। 
मेट गाला 2026 में बॉलीवुड ही नहीं बिजनेस वर्ल्ड की हस्तियां भी शामिल होंगी। इस लिस्ट में ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला का नाम शामिल होगा। 


कहां देख सकेंगे मेट गाला इवेंट? 
4 मई को न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में यह इंटरनेशनल फैशन इवेंट होगा। भारतीय दर्शक मेट गाला 2026 का सीधा प्रसारण वोग के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 5 मई को सुबह 3:30 यह भारत में टेलीकास्ट होगा। इस इवेंट में कई हॉलीवुड सेलेब्स भी दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed