फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Metoo Vikas Bahl and Hrithik Roshan starrer Super 30 may delayed

अधर में लटकी ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30', रिलीज में हो सकती है देरी

Tue, 30 Oct 2018 01:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 30 Oct 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Metoo Vikas Bahl and Hrithik Roshan starrer Super 30 may delayed
super 30 - फोटो : instagram
#MeToo मूवमेंट के तहत डायरेक्टर विकास बहल पर कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्हें फिल्म 'सुपर 30' के प्रॉजेक्ट से बाहर निकाल दिया गया था। विकास बहल के फिल्म से बाहर जाने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट आग बढ़ सकती है।
विज्ञापन


फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होनी है और अभी भी पोस्ट प्रोडक्शन का बहुत काम बाकी है। खबरों की मानें तो फिल्म के प्रोड्यूसर्स को फिल्म के आखिरी बचे कुछ कामों के लिए प्रोफेशनल की तलाश है। फिल्म के पोस्ट प्रॉडक्शन, एडिटिंग, वीएफएक्स आदि कामों के लिए किसी सुपरवाइजर की जरुरत है। हालांकि प्रोड्यूसर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म को जल्द से जल्द खत्म कर लिया जाए। 
विज्ञापन


लेकिन किसी वजह से फिल्म को प्रोफेशनल्स नहीं मिलते तो फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। खबर है कि विकास फिल्म के प्रमोशन में भी शामिल नहीं होंगे। बता दें सुपर 30 विकास बहल की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बिहार के टीजर आनंद कुमार के जीवन पर बनाई जा रही है। इतना ही नहीं सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप के बाद विकास को अमेजन प्राइम की एक वेब सीरीज से भी बाहर निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सुपर 30' में ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं और अपने किरदार की बारीकियों के समझने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है जो सेट से आईं तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। इस फिल्म में कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ऋतिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed