फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Metro In Dino Actress Neena Gupta Filmy Career Badhaai Ho Panga Shubh Mangal Saavdhan Goodbye

Neena Gupta: ‘बधाई हो’ से लेकर ‘मेट्रो इन दिनों’ तक कितना बदला नीना गुप्ता का करियर? कैसी रही दूसरी पारी

Wed, 25 Jun 2025 04:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 25 Jun 2025 04:53 PM IST
सार

नीना गुप्ता के एक्टिंग करियर को लगभग 40 साल से अधिक का समय हो चुका है। जल्द ही वह फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में अनुपम खेर के साथ रोमांटिक रोल में नजर आएंगी। जानिए, साल 2018 कैसे नीना गुप्ता के करियर का टर्निंग प्वाइंट बना और अब तक कैसा रहा उनका करियर ग्राफ? 
 

विज्ञापन
Metro In Dino Actress Neena Gupta Filmy Career Badhaai Ho Panga Shubh Mangal Saavdhan Goodbye
फिल्म 'बधाई हो' और 'मेट्रो इन दिनों' में नीना गुप्ता - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

साल 2017 की बात है, एक साेशल मीडिया पोस्ट के जरिए नीना गुप्ता ने काम मांगा, अच्छे रोल करने की इच्छा जाहिर की। इस घटना के बाद उनके करियर की दूसरी पारी शुरू हुई। अब तक वह कई बेहतरीन फिल्मों में उम्दा किरदार निभा चुकी हैं। जानिए, साल 2018 के बाद किन-किन फिल्मों में वह नजर आईं। 

विज्ञापन

Metro In Dino Actress Neena Gupta Filmy Career Badhaai Ho Panga Shubh Mangal Saavdhan Goodbye
फिल्म 'बधाई हो' - फोटो : इंस्टाग्राम @badhaaihofilm

बधाई हो
साल 2018 में फिल्म ‘बधाई हो रिलीज हुई। इसमें नीना गुप्ता ने आयुष्मान खुराना की मां का रोल किया। कहानी नीना के किरदार पर ही थी। दरअसल, उम्रदराज होने के बाद भी वह प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इस सिचुएशन में दर्शकों को खूब सारे इमोशन, कॉमेडी देखने को मिली थी। इस फिल्म के डायरेक्टर अमित रविंद्रनाथ शर्मा थे।  

पंगा
साल 2020 में फिल्म ‘पंगा’ में नीना गुप्ता ने कंगना रनौत के किरदार की मां का रोल किया। वह एक सपोर्टिव मां के रोल में दिखीं, जो अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने में मदद करती है। फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्देशित किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ मंगल ज्यादा सावधान
साल 2020 में फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में नीना गुप्ता ने जितेंद्र कुमार के किरदार की मां का रोल किया। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी थे। आयुष्मान और जितेंद्र के किरदार के बीच प्यार की कहानी फिल्म में दिखाई दी। नीना मां के किरदार में अपने बेटे का साथ देती है, उसके प्यार को स्वीकार करती है।  



 
विज्ञापन

Metro In Dino Actress Neena Gupta Filmy Career Badhaai Ho Panga Shubh Mangal Saavdhan Goodbye
गुडबाय फिल्म - फोटो : एक्स (ट्विटर)

गुडबाय
साल 2022 में फिल्म ‘गुडबाय’ में नीना गुप्ता और अमिताभ बच्चन पति-पत्नी के रोल में दिखे। पत्नी के गुजर जाने पर अमिताभ के किरदार के अपने बच्चों से कैसे संबंध रहते हैं? यही फिल्म की कहानी है। मां के गुजर जाने पर बच्चों का जीवन कैसे चलता है? यह सब भी फिल्म में दिखाया गया। एक तरह से नीना गुप्ता के किरदार की यादों का सहारा लेकर फिल्म की कहानी कही जाती है। फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया था। 

वध
फिल्म ‘वध (2020)’ में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता पति-पत्नी के रोल में नजर आए। संजय मिश्रा के किरदार से एक कत्ल हो जाता है, जिसे दोनों पति-पत्नी मिलकर छिपाते हैं। ऐसा करने के पीछे उनके पास एक अहम कारण भी मौजूद है। इस फिल्म को जसपाल सिंह संधू ने निर्देशित किया था। 

आचारी बा
फिल्म ‘अचारी बा’ इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई। इस फिल्म में एक सीधी-सादी गुजराती महिला के किरदार में नीना गुप्ता नजर आईं। हार्दिक गाजर फिल्म के निर्देशक थे। इस फिल्म की कहानी काफी इमोशनल थी। 

Metro In Dino Actress Neena Gupta Filmy Career Badhaai Ho Panga Shubh Mangal Saavdhan Goodbye
वेब सीरीज 'पंचायत' में नीना गुप्ता - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सीरीज पंचायत में किया मंजू देवी का रोल
2020 में वेब सीरीज ‘पंचायत’ का पहला सीजन आया था। हाल ही में इसका चाैथा सीजन भी रिलीज हुआ। इस सीरीज में नीना गुप्ता ने एक ग्रामीण महिला और गांव की प्रधान का रोल किया है। ‘पंचायत’ सीरीज में उनके किरदार मंजू देवी को दर्शकों ने काफी सराहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed