फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   milind soman shares glimpse of his 60th birthday with wife ankita konwar

मिलिंद सोमन ने दिखाई अपने 60वें जन्मदिन की झलक, शेयर की पत्नी अंकिता कुंवर के साथ शानदार तस्वीरें

Wed, 05 Nov 2025 06:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 05 Nov 2025 06:37 PM IST
सार

Milind Soman: मिलिंद सोमन ने हाल ही में अपना 60वां जन्मदिन मनाया। आज उन्होंने अपने जन्मदिन की खास झलक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। जिसमें वह अपने दोस्तों और पत्नी अंकिता के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
milind soman shares glimpse of his 60th birthday with wife ankita konwar
मिलिंद सोमन और अंकिता - फोटो : इंस्टाग्राम@milindrunning

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन 4 नवंबर को 60 साल के हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी अंकिता कुंवर के साथ अपने जन्मदिन का जश्न छुट्टियों पर मनाया। मिलिंद ने अपने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की तस्वीरें साझा कीं
विज्ञापन

मिलिंद का पोस्ट
मिलिंद ने अपने 60वें जन्मदिन के एक दिन बाद कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इस तस्वीरों में वे एक शानदार केक के साथ पूल ब्रंच का आनंद लेते दिखे। उन्होंने कैप्शन लिखा, '60...' दूसरी तस्वीरों और वीडियो में मिलिंद अपनी पत्नी के साथ समुद्र में स्कूबा डाइविंग करते नजर आए। वे समुद्री कछुओं और अन्य समुद्री जीवों के बीच 'हैप्पी बर्थडे' का प्लेकार्ड पकड़े दिखे। अंकिता ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 100 डीप-सी डाइव पूरे किए हैं। उन्होंने लिखा कि समुद्र उन्हें हर बार कुछ नया सिखाता है और उन्हें विनम्र बनाता है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)


विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता का पोस्ट
अंकिता ने 4 नवंबर को मिलिंद के जन्मदिन पर एक खूबसूरत नोट इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई उस इंसान को, जिसकी दयालुता हर जगह शांति और बदलाव लाती है। जिसका प्यार नरम नहीं, बल्कि मजबूत और गहरा है, जो रक्षा करता है, प्रेरणा देता है और कभी साथ नहीं छोड़ता। कई साल से तुमने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की जिंदगी बेहतर बनाई है। तुम्हारी हर जगह छाप होती है और तुम हर इंसान को पहले से बेहतर बनाकर छोड़ते हो।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Konwar (@ankita_earthy)


विज्ञापन

अंकिता ने बताई मिलिंग की क्वालिटी
अंकिता ने आगे लिखा, 'तुम जिसे मानते हो, उसके लिए तुम्हारी लगन एक धर्म की तरह है। तुम्हारी मौजूदगी एक रौशनी की तरह है और तुम्हारा दिल एक रास्ता दिखाने वाला यंत्र है। अगर मैं 60 की उम्र में तुम्हारी जुनून, विश्वास और अटूट ऊर्जा को अपने में रख सकूं, तो खुद को बहुत भाग्यशाली मानूंगी। 12 साल तुम्हारे साथ और मैं अभी भी तुमसे समर्पण, मकसद और सच्ची ताकत सीख रही हूं। तुम्हारे कदमों का असर दुनिया महसूस करती रहे, क्योंकि ये पहले से ही बहुत दूर तक गूंज रहे हैं। जन्मदिन मुबारक, मेरे प्यार। तुम उस तरह के खास हो, जिसे आम जिंदगी कभी छू नहीं सकती।'

मिलिंद और अंकिता
मिलिंद सोमन ने 22 अप्रैल 2018 को अंकिता कुंवर से शादी की थी। वह उनसे 26 साल छोटी हैं। दोनों ने 5 साल तक डेटिंग के बाद शादी की थी। मिलिंद सोमन ने अपना करियर 1988 में एक मॉडल के रूप में शुरू किया था, जिसके बाद वो 1995 में अलीशा चिनॉय के 'मेड इन इंडिया' म्यूजिक वीडियो से मशहूर हुए। मिलिंद ने टीवी शो 'कैप्टन व्योम' में काम किया और बाद में बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। 

यह भी पढ़ें: अथिया शेट्टी ने जन्मदिन पर फैंस का किया शुक्रिया अदा, शेयर की बचपन की तस्वीर; पति राहुल के साथ दिखीं बेहद खुश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed