फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mirzapur the Movie happened because of fan demand says Farhan Akhtar

'फैंस की मांग पर बनी फिल्म', 'मिर्जापुर द मूवी' पर बोले फरहान अख्तर; जितेंद्र कुमार ने की ये गुजारिश

Tue, 11 Aug 2026 09:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 11 Aug 2026 09:30 PM IST
सार

Mirzapur The Movie: अपकमिंग फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर के रिलीज पर फरहान अख्तर ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे फैंस की मांग पर बनाई गई फिल्म बताया है। वहीं जितेंद्र ने भी अपनी बात रखी है। 

विज्ञापन
Mirzapur the Movie happened because of fan demand says Farhan Akhtar
पंकज त्रिपाठी, फरहान अख्तर, जितेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर-प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने 'मिर्जापुर' सीरीज को इतना प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। इसी प्यार की वजह से मेकर्स 'मिर्जापुर: द मूवी' बनाने के लिए प्रेरित हुए।
विज्ञापन

'मिर्जापुर: द मूवी' के ट्रेलर लॉन्च पर, प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर दुनिया भर के फैंस के उत्साह का जिक्र किया। मीडिया से बात करते हुए फरहान ने कहा कि अपकमिंक फिल्म फैंस की मांग का नतीजा है।
विज्ञापन

Mirzapur the Movie happened because of fan demand says Farhan Akhtar
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान अख्तर ने क्या कहा?
  • फरहान अख्तर ने कहा, 'यह शो फैंस के प्यार का नतीजा है।
  • उन्होंने शो को तब से सपोर्ट किया है, जब यह पहली बार रिलीज हुआ था।
  • अमेजन इसे दुनिया भर में ले गया। मैं जहां भी जाता था, लोग मुझसे पूछते थे, 'मिर्जापुर कब आ रहा है?'
  • जब इसकी घोषणा हुई, तो लोग मुझसे रिलीज डेट पूछते थे, इसलिए असल में फैंस ने ही इस फिल्म की मांग की है।
  • हम बहुत खुश और आभारी हैं कि हमने इसे ओरिजिनल कास्ट और शानदार नई कास्ट के साथ मिलकर बनाया है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


क्या बोले जितेंद्र कुमार?
वहीं जितेंद्र ने फैंस से एक गुजारिश की है। उन्होंने कहा 'बबलू भैया पर भी उतना ही प्यार बरसाएं, जितना उन्होंने 'पंचायत' में जीतू भैया पर बरसाया था, क्योंकि अब बबलू भैया की वापसी हो रही है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




ट्रेलर में क्या है?
मेकर्स ने आज 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह सीजन 1 को आगे बढ़ाता है और फ्रेंचाइजी के कुछ सबसे पसंदीदा और आइकॉनिक किरदारों- जैसे कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित- को एक साथ लाता है।
विज्ञापन

Mirzapur the Movie happened because of fan demand says Farhan Akhtar
मिर्जापुर द मूवी टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed