फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miss Universe 2022: यूएसए की गैब्रिएल बनीं मिस यूनिवर्स, भारत की हरनाज ने पहनाया ताज

Sun, 15 Jan 2023 09:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Jan 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
Miss Universe 2022: USA R Bonney Gabriel won 2021 winner Harnaaz Kaur Sandhu crowned Her
Miss Universe 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

मिस यूनिवर्स 2022 का एलान कर दिया गया है। मिस यूनिवर्स 2022 का ताज अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल के सिर सज गया है। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने गैब्रिएल को अपना ताज सौंपा। वेनेजुएला की अमांडा डुडामेल प्रतियोगिता में पहली रनर अप घोषित की गईं। वहीं डोमिनिकन रिपब्लिक की ऐंडरिना मार्टिनेज दूसरी रनर अप बनीं। भारत की दिविता राय सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद बाहर हो गईं। बता दें कि नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में उन्होंने सोने की चिड़िया बनकर ध्यान खींचा था। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

Miss Universe 2022: USA R Bonney Gabriel won 2021 winner Harnaaz Kaur Sandhu crowned Her
Miss Universe 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 71वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन अमेरिका के लुइसियाना स्टेट के न्यू ऑर्लेअंस शहर में हुआ। दुनियाभर की 84 प्रतिभागियों को मात देने के बाद गैब्रिएल ने ताज पर कब्जा जमाया है। बता दें कि वेनेजुएला, अमेकिता, प्यूर्टो रिको, क्रयुरासाओ और डोमेनिकन रिपब्लिक की प्रतियोगी टॉप-5 में पहुंची थीं। भारत की दिविता राय का सफर ईवनिंग गाउन राउंड के बाद समाप्त हो गया था और वह टॉप-5 में अपनी जगह नहीं बना सकी थीं। 
Box Office Report: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुत्ते नहीं दिखा पाई कमाल, वरिसु- थुनिवु में कांटे की टक्कर जारी

Miss Universe 2022: USA R Bonney Gabriel won 2021 winner Harnaaz Kaur Sandhu crowned Her
Miss Universe 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में टॉप तीन प्रतियोगियो से पूछा गया था कि अगर आज वह ताज जीतती हैं तो वह इस संस्था को सशक्त और प्रगतिशील संस्था के रूप में दिखाने के लिए क्या करेंगी? गैब्रिएल के जवाब ने उन्हें विजेता बना दिया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता का मकसद दुनियाभर की महिलाओं को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में अलग-अलग देशों के लड़कियां अपने देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती हैं।
Bollywood Biopics 2023: बॉलीवुड में तैयार हो रहे बायोपिक के 10 और बुलबुले, इसी महीने शुरू होगा असली इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Universe 2022: USA R Bonney Gabriel won 2021 winner Harnaaz Kaur Sandhu crowned Her
Harnaaz Kaur Sandhu - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार मिस यूनिवर्स का ताज काफी खास है। इस बार ताज का नाम 'फोर्स फॉर गुड' रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ताज की कीमत करीब 49 करोड़ रुपये है। बता दें कि मिस यूर्निवर्स प्रतियोगिता की शुरुआत वर्ष 1952 से हुई थी। इस प्रतियोगिता का पहला खिताब अर्मी कूसेला ने जीता था। इस ब्यूटी पेजेंट को अमेरिका की मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन आयोजित करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका सालाना बजट करीब 10 करोड़ डॉलर होता है। गौरतलब है कि बीते वर्ष भारत की हरनाज संधू ने इस प्रतियोगिता को जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था।
Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के बाद मंडली को लगा एक और झटका, फिनाले से पहले ही साजिद खान ने कहा शो को अलविदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed