{"_id":"63c2f8aca3e9173f5a0893e5","slug":"kabir-bedi-and-parveen-dusanj-marriage-anniversary-know-about-actor-love-story-with-her-fourth-wife-2023-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kabir-Parveen: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में रचाई थी चौथी शादी, ऐसे हुई पत्नी परवीन दुसांज से पहली मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kabir-Parveen: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में रचाई थी चौथी शादी, ऐसे हुई पत्नी परवीन दुसांज से पहली मुलाकात
कबीर बेदी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। कबीर बेदी ने भारतीय सिनेमा में कई फिल्मों में काम कर अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है, लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। सबसे ज्यादा वह सुर्खियों में तब आए, जब उन्होंने 70 साल की उम्र में अपनी उम्र से 30 साल छोटी लड़की परवीन दुसांज से शादी कर ली थी। कबीर बेदी और परवीन दुसांज की शादी 15 जनवरी 2016 में हुई थी। आज उनकी शादी की सालगिरह पर चलिए जानते हैं कबीर बेदी और परवीन दुसांज की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की कहानी...
2 of 4
कबीर बेदी और परवीन दुसांज
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं। उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांज उनसे करीब 30 साल छोटी हैं। कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन पर साल 2016 में परवीन दुसांज से शादी की थी। परवीन दुसांज एक मॉडल और अभिनेत्री के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर बेदी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने थीं। परवीन दुसांज और कबीर बेदी बेहद करीबी दोस्त थे। दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
3 of 4
कबीर बेदी और परवीन दुसांज
- फोटो : सोशल मीडिया
परवीन दुसांज से कबीर बेदी की पहली मुलाकात लंदन में एक प्ले के दौरान हुई थी। यह बात करीब 17 साल पहले 2005 की है। कबीर यह प्ले सेंट्रल लंदन के शेफ्ट्सबरी थिएटर में कर रहे थे। परवीन अपने दोस्त के साथ इसे देखने पहुंची थीं। बाद में सभी ने कबीर से मुलाकात की और बातों-बातों में परवीन कबीर बेदी की ओर आकर्षित हो गईं। दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह दोस्ती बहुत जल्द ही प्यार में बदल गई। कबीर से शादी के लिए परवीन के घर वाले राजी नहीं थे, लेकिन बाद में वह सब मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कबीर बेदी और परवीन दुसांज
- फोटो : सोशल मीडिया
परवीन और कबीर की शादी गुरुद्वारे में हुई थी। यहां दोनों के परिवार के सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे। इस शादी से कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी नाखुश थीं। इस बात को लेकर पूजा ने गुस्सा भी जताया था। जब कबीर ने परवीन से शादी की थी तो पूजा ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और परवीन को डायन तक कहा था। कबीर बेदी की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।