अक्सर कलाकार अपने किरदार में ढलने के लिए न सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देते हैं। बल्कि कई बार किरदार के हिसाब से अपने शरीर में बदलाव करते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने फिल्म के किरदार में ढलने के लिए खुद के शरीर को पूरी तरह से बदल दिया था। आइए जानते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में।
Bollywood: बॉलीवुड के इन कलाकारों ने किरदार में फिट होने के लिए बदला बॉडी का लुक, अभिनय से किया इंप्रेस
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने फिल्म के किरदार में ढलने के लिए खुद के शरीर को पूरी तरह से बदल दिया था। इस लिस्ट में राजकुमार राव, आमिर खान, संजय दत्त जैसे कलाकार शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव
राजकुमार राव ने कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपना नाम कमाया है। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें बहन होगी तेरी, काय पो छे, स्त्री, बधाई दो जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, इन सभी फिल्मों में राजकुमार राव एक दम फिट नजर आए, लेकिन इसके अलावा एक ऐसी फिल्म है, जिसके लिए अभिनेता ने अपनी बॉडी में काफी बदलाव किए थे। दरअसल, उन्होंने फिल्म सुभाष चंद्र बोस के लिए अपना वजन बढ़ाया था। साथ ही, फिल्म ट्रैप्ड के लिए उन्होंने खुद को हद से ज्यादा पतला किया था। इन दोनों फिल्मों में किरदार ही कुछ इस तरह के थे कि उन्हें शरीर में बदलाव करने पड़े।
Junior NTR: ‘आरआरआर’ को लेकर जूनियर एनटीआर का बयान, बोले- भारत से ज्यादा जापान में मिला फिल्म को प्यार
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म सरबजीत के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए महज 28 दिनों में 18 किलो वजन घटाया था। वह फिल्म में काफी पतले दिखाई दिए थे। इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। फिल्म में रणदीप के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋचा चड्डा आदि कलाकार नजर आए थे।
साउथ इंडस्ट्री के सितारों ने प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान ने फिल्म दंगल के लिए अपनी बॉडी में काफी बदलाव किए थे। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने लगभग 25 किलो वजन बढ़ाया था। वह एक पिता के रोल में पूरी तरह फिट बैठे थे। इसके अलावा उन्हें इसी फिल्म में एक पहलवान के रूप में भी देखा गया है। उस दौरान उनकी बॉडी एकदम शेप में थी। इस तरह उन्होंने एक ही फिल्म के लिए अपने शरीर में काफी बदलाव किए। फिल्म सिनेमाघरों में हिट रही और दर्शकों का खूब प्यार मिला।
'नाटू-नाटू' से पहले बॉलीवुड में कई हिट नंबर दे चुके हैं एमएम कीरावानी
भूमि पेडनेकर
फिल्म दम लगा के हईशा से अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर ने अपना वजन दोगुना बढ़ाया था। फिल्म में उनका किरदार एक मोटी लड़की का था। फिल्म के रिलीज के बाद अभिनेत्री वापस से एक दम फिट हुई। वहीं, फिल्म की बात की जाए तो अभिनेत्री के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
Mahalakshmi: निर्माता रविंद्र शेखरन ने पत्नी महालक्ष्मी पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस बोलीं-आप मेरे लिए सब कुछ हैं