फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुत्ते नहीं दिखा पाई कमाल, वरिसु- थुनिवु में कांटे की टक्कर जारी

Sun, 15 Jan 2023 07:51 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 15 Jan 2023 07:51 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Report Avatar 2 Avatar the way of water Varisu Thunivu Ved Kuttey Collection Day 2
कुत्ते, वरिसु, थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

नए साल के पहले हफ्ता जहां किसी भी नई बड़ी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दी थी, तो पोंगल के अवसर पर विजय की 'वरिसु' और अजीत की 'थुनिवु' रिलीज हुई थीं। वहीं, शुक्रवार को विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म 'कुत्ते' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। जहां साउथ की फिल्मों का कलेक्शन अच्छा हो रहा है, तो 'कुत्ते' कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। चलिए जानते हैं कि शनिवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Saturday Box Office Report Avatar 2 Avatar the way of water Varisu Thunivu Ved Kuttey Collection Day 2
कुत्ते फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुत्ते
आसमान भारद्वाज की फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान, कोंकणा सेन सहित कई सितारे नजर आए हैं। लेकिन ओपनिंग डे ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में नाकाम साबित रही। 1.07 करोड़ के कलेक्शन के साथ 'कुत्ते' ने शुरुआत की और अब अब दूसरे दिन यह 1.25 करोड़ का कारोबार कर सकी है। ऐसे में दो दिनों में फिल्म की कमाई 2.32 करोड़ रुपये हो गई है।

Sanam Saeed: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद का खुलासा, भारत में बैन के बाद काफी घबराए हुए थे फवाद खान और माहिरा

Saturday Box Office Report Avatar 2 Avatar the way of water Varisu Thunivu Ved Kuttey Collection Day 2
वरिसु - फोटो : social media

वरिसु
वम्सि पैदिपल्ली द्वारा निर्देशित 'वरिसु' में विजय और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों को बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म की रिलीज को चार दिन हो गए हैं और यह 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। समाने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने शनिवार को 17 करोड़ का कलेक्शन किया है और ऐसे में इसकी कुल कमाई 65.15 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report Avatar 2 Avatar the way of water Varisu Thunivu Ved Kuttey Collection Day 2
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु
अजीत कुमार स्टारर इस फिल्म का निर्देशन एच विनोद ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर 'वरिसु' से टकराने वाली यह फिल्म भी चार दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने शनिवार को 11.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में फिल्म का कुल कारोबार 56 करोड़ रुपये हो गया है।

Pankaj-Mridula: मृदुला की तारीफ सुनते ही लट्टू हो गए थे पंकज त्रिपाठी, नजरें मिलते ही बांध ली थी यह गांठ

विज्ञापन
Saturday Box Office Report Avatar 2 Avatar the way of water Varisu Thunivu Ved Kuttey Collection Day 2
अवतार 2 ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अवतार 2
जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार 2' का जलवा पांचवें हफ्ते में भी कायम है। फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, अब शनिवार यानी 30वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो यह 2.75 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है। ऐसे में अब तक की इसकी कमाई 383.77 करोड़ रुपये हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed