फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neil Nitin Mukesh: पिता को नहीं पसंद आई थी नील की डेब्यू फिल्म, छह महीने तक नहीं की थी बात

Sun, 15 Jan 2023 07:24 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 15 Jan 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Birthday: Johnny Gaddaar 7 Khoon Maaf Movie Actor Life Career and Unknown Facts in Hindi
नील नितिन मुकेश - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। नील नितिन का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में सिंगर नितिन मुकेश के घर हुआ। बता दें कि नील नितिन दिवंगत गायक मुकेश के पोते हैं। नील नितिन मुकेश ने अपने पिता और दादा का नाम अपने नाम में उपनाम के रूप में लगाया। नील नितिन को बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। नील नितिन ने न्यूयॉर्क, 7 खून माफ, डेविड, वजीर, 3जी, प्लेयर्स, गोलमाल अगेन, प्रेम रतन धन पायो, जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है। हालांकि, नितिन की जब डेब्यू फिल्म आई तो उन्हें अपने पिता की खूब नाराजगी झेलनी पड़ी। इसकी वजह बेहद दिलचस्प है। आइए जानते हैं...

Neil Nitin Mukesh Birthday: Johnny Gaddaar 7 Khoon Maaf Movie Actor Life Career and Unknown Facts in Hindi
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

नील नितिन के करियर की बात करें तो इन्होंने 'विजय' (1988) और 'जैसी करनी वैसी भरनी' (2002) फिल्मों में ऋषि कपूर और गोविंदा के बचपन का किरदार निभाया था। उनके काम को तब भी बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद उन्होंने 2002 में आई फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। इसके बाद नील ने वर्ष 2007 में सीताराम राघवन की फिल्म 'जॉनी गद्दार' से डेब्यू किया था और यह फिल्म बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नॉमिनेट हुई थी। मगर, पिता नितिन मुकेश को बेटे की यह फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई।
OTT Bold Actress: ओटीटी पर इन एक्ट्रेस ने पार कीं बोल्डनेस की हदें, बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Neil Nitin Mukesh Birthday: Johnny Gaddaar 7 Khoon Maaf Movie Actor Life Career and Unknown Facts in Hindi
नील नितिन मुकेश - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'जॉनी गद्दार' में नील नितिन ने नेगेटिव रोल अदा किया था। जब नील के पिता को यह बात पता चली कि उनके बेटे ने पहली ही फिल्म में निगेटिव रोल किया है तो वह काफी नाराज हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन मुकेश इस कदर नाराज रहे कि उन्होंने नील से छह महीने तक बात नहीं की थी। उनका मानना था कि उनके परिवार का इतना नाम है और ऐसे किरदार करके उनका बेटा ये नाम खराब कर रहा है। 
Bigg Boss 16: श्रीजिता हुईं बिग बॉस के घर से बेघर, अब्दू की विदाई पर फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
Neil Nitin Mukesh Birthday: Johnny Gaddaar 7 Khoon Maaf Movie Actor Life Career and Unknown Facts in Hindi
नील-रुक्मिणी सहाय - फोटो : सोशल मीडिया

नील के नाम की कहानी भी काफी दिलचस्प है। बता दें कि नील का नाम दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने रखा था। खबरों की मानें तो लता ने उनका नाम मशहूर अमेरिकन एस्ट्रनॉट नील आर्मस्ट्रॉन्ग के नाम से नील रखा था। एक्टिंग से अलग नील स्टेट लेवल खिलाड़ी रह चुके हैं। वह बचपन से ही बास्केटबॉल, टेनिस और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नील जब 16 वर्ष के थे तभी उन्होंने जिम जॉइन कर लिया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो नील नितिन मुकेश ने 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की। कपल के एक बेटी है।
Archana Puran Singh: हरियाणा के बीमा घोटाले पर बनी फिल्म में दिखीं अर्चना, निर्देशक ने बताई पूरी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed