इंडस्ट्री के कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी की अभिनय के गुणगान तो हर कोई गाता है, लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी के उस पहलू के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके ऊपर अभिनेता जान छिड़कते हैं। यह और कोई नहीं उनकी जीवन संगिनी यानी पत्नी मृदुला त्रिपाठी हैं। वो कहावत है न कि एक सफल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है, उसका प्रत्यक्ष प्रमाण मृदुला त्रिपाठी हैं। पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी के लिए उनके दिल में छुपे प्यार इजहार अक्सर किया करते हैं...और आज बी टाउन का यह कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है। इसी खास मौके पर हम आपको पंकज-त्रिपाठी और मृदुला की पहली मुलाकात से लेकर शादी तक के सफर की फिल्मी कहानी बताने जा रहे हैं....
Pankaj-Mridula: मृदुला की तारीफ सुनते ही लट्टू हो गए थे पंकज त्रिपाठी, नजरें मिलते ही बांध ली थी यह गांठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मिले मृदुला पर लट्टू थे पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला वो महिला हैं, जो अपने पति की सफलता की असली हीरो हैं। बॉलीवुड में पंकज को हीरो बनाने के पीछे एक बड़ा हाथ रखने वाली मृदुला की अभिनेता के साथ लव स्टोरी 90 के दशक की किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। शुरुआत में दोनों की मुलाकात भी नहीं हुई थी। पंकज त्रिपाठी ने मृदुला को देखा तक नहीं था, लेकिन उनके दोस्त ने अभिनेता के सामने उसके द्वारा देखी गई लड़की की कुछ यूं तारीफ कि वह सिर्फ वो बखान सुन उनपर लट्टू हो गए थे। दरअसल, बात उस दौर की है जब पंकज त्रिपाठी की बहन की शादी होने वाली थी और उनका दोस्त उसके ससुराल गया था। दोस्त ने वहां मृदुला को देखा था और आकर पंकज के सामने उसकी तारीफ कर कहा, 'मैंने वहां एक लड़की देखी, जो बहुत थी और हिरण की तरह चलती थी।' बस वहीं पंकज ने कम उम्र में ही उनसे लव मैरिज करने का मन बना लिया था।
Kaali Poster Row: लीना मणिमेकलाई ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, काली पोस्टर विवाद में की FIR रद्द करने की मांग
ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
पंकज त्रिपाठी और मृदुला की पहली मुलाकात की कहानी जानकर आपको माधुरी और सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' का गाना 'मौसम का जादू...' याद आ जाएगा। क्यों ????? क्योंकि........जैसे इस गाने में छज्जे पर खड़ी माधुरी से सलमान की नजरें मिलती हैं, कुछ उसी तरह पहली मुलाकात में पंकज और मृदुला की नजरें भी टकरा गई थीं। जी हां, दरअसल पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि जब वो 10वीं क्लास में थे तब उन्होंने पहली बार मृदुला को देखा था। वो छज्जे पर खड़ी थीं और पंकज उन्हें नीचे से देख रहे थे जब अचानक दोनों की नजरें टकरा गईं। इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई और पंकज ने ठान लिया कि वो मृदुला से शादी करेंगे।
Netflix 2023: नेटफ्लिक्स पर 2023 में रहेगा तेलुगू फिल्मों का बोलबाला, प्लेटफॉर्म ने जारी की पूरी लिस्ट
वो चिट्ठियों वाला प्यार
पंकज त्रिपाठी और मृदुला की लव स्टोरी का यह हिस्सा फिर एक बार हमारे दिमाग में सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सीन उभार देता है। जैसे सलमान और भाग्याश्री एक-दूसरे से दूर रहने के कारण चिट्ठियों से जुड़े रहते थे... कुछ उसी तरह पंकज और मृदुला ने अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ाया था। पंकज अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते थे तो दोनों चिट्ठियां लिखकर एक दूसरे का हाल जाना जाना करते थे। एक वक्त ऐसा आया जब पंकज पढ़ाई करने दिल्ली चले गए। उन्हें लगा मृदुला की शादी हो गई होगी, लेकिन मृदुला ने खुद को शादी से बचाए रखा। एक बार उनके घर पंकज का फोन आया तो उन्होंने पूरी तरह से प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद वो जॉब के लिए दिल्ली चली आईं ताकि पंकज के साथ समय बिता सकें।
Kuttey Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कुत्ते' का बुरा हाल, शनिवार को फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन
ऐसे हुई दोनों की शादी
अब पंकज और मृदुला ने तो हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामने का मन बना लिया था, लेकिन परिवार को मनाना इतना आसान नहीं था। दोनों ने अपने परिवार को जैसे-तैसे मना लिया और 15 जनवरी 2004 में सात फेरे ले लिए। बाद में जब इनके बीच सब सही हुआ तो पंकज अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी मृदुला के साथ मुंबई आए थे। जब वह स्ट्रगल कर रहे थे तब घर चलाने के लिए मृदुला ने टीचिंग की नौकरी की, जिससे वह एक्टर को सपोर्ट कर सकें। दोनों के दिलों में एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान बढ़ता गया। आज पंकज और मृदुला एक-दूसरे के साथ शानदार जीवन बिता रहे हैं।
Allu Arjun: खास अंदाज में मनाया जाएगा अल्लू अर्जुन का जन्मदिन, अभिनेता के साथ फैंस को भी मिलेगा बड़ा सरप्राइज