फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Ganguly: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक थे अनिल गांगुली, इस फिल्म के लिए बेचना पड़ गया था घर

Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 15 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Anil Ganguly Death Anniversary When Rupa Ganguly Father had to sell his house for Dushman Devta
अनिल गांगुली - फोटो : अमर उजाला

अनिल गांगुली फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम रहे हैं। अनुपमा फेम रूपाली गांगुली उनकी ही बेटी हैं। अनिल ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ काम किया है। उनके निर्देशन में बनी कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। 70 के दशक में 'कोरा कागज' और 'तपस्या' जैसी फिल्में बनाने के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। 


Urfi Javed: घर से निकलते ही दारू पीना चाहती थीं उर्फी, हैरान कर देगा यह बड़ा खुलासा

Anil Ganguly Death Anniversary When Rupa Ganguly Father had to sell his house for Dushman Devta
अनिल गांगुली, रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल ने साल 1962 में फिल्म 'हाफ टिकट' से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बतौर डायरेक्टर उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'कोरा कागज' और 'तपस्या' को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अनिल की निजी जिंदगी की बात करें तो सफलता के साथ उन्होंने काफी संघर्ष भी देखा है। 
Sanam Saeed: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद का खुलासा, भारत में बैन के बाद काफी घबराए हुए थे फवाद खान और माहिरा

Anil Ganguly Death Anniversary When Rupa Ganguly Father had to sell his house for Dushman Devta
अनिल गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

एक फिल्म को बनाते समय अनिल को इतनी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था कि उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा था। इस बात का खुलासा खुद उनकी बेटी रूपा गांगुली ने किया था। उन्होंने बताया था कि साल 1991 में आई फिल्म 'दुश्मन देवता' को बनाते वक्त उन्हें अपना घर तक बेचना पड़ा था। फिल्म में धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, आदित्य पंचोली और सोनम जैसे कलाकार थे। दरअसल, फिल्म को बनाने में देर होती चली गई, जिसकी वजह से फिल्म का बजट बढ़ता चला गया। फिल्म बनने में लगभग चार साल का समय लग गया और परिवार को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। 
Bollywood Ban Movies: विदेशों में क्यों बैन हुईं बॉलीवुड की ये सुपरहिट फिल्में? लिस्ट में अक्षय की चार फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Ganguly Death Anniversary When Rupa Ganguly Father had to sell his house for Dushman Devta
अपने परिवार के साथ रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के बाद भी अनिल का जज्बा कम नहीं हुआ और वह फिल्मों का निर्देशन करते रहे। दुश्मन देवता के बाद उन्होंने अक्षय कुमार से साथ भी काम किया। फिल्म का नाम था दिल की बाजी, जो साल 1993 में रिलीज हुई थी। साल 1996 में उन्होंने अंगरा बनाई। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती थे, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म भी सफल नहीं हो सकी। 15 जनवरी साल 2016 को 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
Kuttey Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कुत्ते' का बुरा हाल, शनिवार को फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed