फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kuttey Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'कुत्ते' का बुरा हाल, शनिवार को फिल्म ने किया महज इतना कलेक्शन

Sat, 14 Jan 2023 09:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 14 Jan 2023 09:36 PM IST
विज्ञापन
Kuttey Box Office Collection day 2 Arjun Kapoor Tabu Naseeruddin Shah Radhika Madan saturday earnings
फिल्म- कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म 'कुत्ते' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है। कमजोर ओपनिंग के बाद फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। मंझे हुए कलाकारों द्वारा अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। हालांकि ट्रेलर को मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। 


Huma-Anurag: हुमा ने अनुराग पर लगाया चोरी का आरोप! फैंस की सिट्टी-पिट्टी हुई गुम, जानिए क्या है पूरा माजरा

Kuttey Box Office Collection day 2 Arjun Kapoor Tabu Naseeruddin Shah Radhika Madan saturday earnings
फिल्म- कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू, कोंकणा सेन और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि दूसरे दिन भी 'कुत्ते' का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 1.07 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म के बिजनेस में उछाल देखने को नहीं मिला। शनिवार को भी निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए यह फिल्म महज 1.25 करोड़ रुपये ही बटोर सकी। इसी के साथ अब फिल्म का कुल कलेक्शन 2.32 करोड़ हो गया है। 
Netflix 2023: नेटफ्लिक्स पर 2023 में रहेगा तेलुगू फिल्मों का बोलबाला, प्लेटफॉर्म ने जारी की पूरी लिस्ट

Kuttey Box Office Collection day 2 Arjun Kapoor Tabu Naseeruddin Shah Radhika Madan saturday earnings
फिल्म- कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया

80 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म के दो दिन के कलेक्शन को देखकर दिग्गज अंदाजा लगा रहे हैं कि यह अपनी लागत तक निकालने में नाकाम साबित होगी। बता दें कि बीता साल तब्बू के लिए काफी अच्छा गुजरा था। उनकी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। भूल भुलैया 2 और दृश्यम 2 ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की थी। हालांकि उनके लिए साल 2023 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।
Filmy Wrap: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 'काली' पोस्टर विवाद और कॉप बनेंगे विजय देवरकोंडा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuttey Box Office Collection day 2 Arjun Kapoor Tabu Naseeruddin Shah Radhika Madan saturday earnings
फिल्म- कुत्ते - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म का निर्दशन आसमान भारद्वाज ने किया है। आसमान मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता के साथ कई फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। कुत्ते से उन्होंने निर्देशक के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके हैं।
Kaali Poster Row: लीना मणिमेकलाई ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, काली पोस्टर विवाद में की FIR रद्द करने की मांग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed