फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 'काली' पोस्टर विवाद और कॉप बनेंगे विजय देवरकोंडा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Sat, 14 Jan 2023 08:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 14 Jan 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap ss rajamouli jr ntr urfi sunil holkar rajeev sen lalit modi rakhi adil read 10 entertainment news
लीना मणिमेकलाई, विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

सिनेमा जगत के लिए शनिवार का दिन काफी खास रहा। आज जहां एक तरफ पिछले काफी दिनों से चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आखिरकार आदिल ने राखी सावंत के साथ अपना निकाह कबूल कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने ललित मोदी की सलमाती की दुआ मांगी है। इनके अलावा, आज भी इस चकाचौंध भरी दुनिया में बहुत कुछ हुआ है। तो चलिए आपको मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं।

Filmy Wrap ss rajamouli jr ntr urfi sunil holkar rajeev sen lalit modi rakhi adil read 10 entertainment news
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में 'नाटू-नाटू' को मिले पुरस्कार के बाद से ही हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। 'आरआरआर' टीम और फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले जूनियर एनटीआर और राम चरण की खुशी की ठिकाना नहीं है। वहीं, अवॉर्ड जीतने के बाद एक इंटरव्यू में जूनियर एनटीआर ने कहा कि 'आरआरआर' को पश्चिमी देशों में काफी समर्थन मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म को भारत के मुकाबले जापान में प्यार ज्यादा मिला।
Junior NTR: ‘आरआरआर’ को लेकर जूनियर एनटीआर का बयान, बोले- भारत से ज्यादा जापान में मिला फिल्म को प्यार

Filmy Wrap ss rajamouli jr ntr urfi sunil holkar rajeev sen lalit modi rakhi adil read 10 entertainment news
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी का सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत किसी ने किसी वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, इन दिनों राखी सावंत आदिल खान दुर्रानी के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में राखी ने आदिल के साथ हुए अपने निकाह की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद से ही दोनों चर्चा में आ गए। पहले जहां आदिल ने शादी से साफ इनकार कर दिया था, तो अब उन्होंने निकाह कबूल कर लिया है। हालांकि अभी भी उनका परिवार शादी के खिलाफ है।
Adil-Rakhi: इनकार के बाद अब आदिल ने किया राखी के साथ अपने निकाह को कबूल, बोले- परिवार को मनाने में लगा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap ss rajamouli jr ntr urfi sunil holkar rajeev sen lalit modi rakhi adil read 10 entertainment news
ललित मोदी-सुष्मिता सेन-राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की तबीयत खराब है। वह कोरोना संक्रमण और निमोनिया की चपेट में है। इसके बाद से वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए खुद यह जानकारी फैंस से साझा की। ललित मोदी को एक सप्ताह में दो बार कोविड संक्रमण हुआ है। खेल तथा फिल्म जगत के तमाम सितारे ललित मोदी की सेहत की सलामती की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने भी ललित मोदी के पोस्ट पर कमेंट कर जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।
Rajeev Sen: ललित मोदी की तबीयत बिगड़ी, सुष्मिता सेन के भाई राजीव ने की सलामती की दुआ

विज्ञापन
Filmy Wrap ss rajamouli jr ntr urfi sunil holkar rajeev sen lalit modi rakhi adil read 10 entertainment news
Sunil Holkar - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। एक्टर की उम्र महज 40 वर्ष थी। 13 जनवरी को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ में काम किया था। सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।
Sunil Holkar: नहीं रहे तारक मेहता फेम एक्टर सुनील होलकर, लिवर सिरोसिस से थे पीड़ित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed