एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हालांकि जिस तरह से हर महिला को गर्भावस्था में कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उसी तरह से एक्ट्रेस को भी गर्भावस्था के दौरान बदलाव के अनुभव हो रहे हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से सूजन भरे पैरों की तस्वीर साझा की है।
Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने शेयर की सूजन भरे पैरों की तस्वीर, लिखा- प्रेग्नेंसी अच्छी नहीं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूजन भरे पैरों की तस्वीरें साझा कीं
सोनम कपूर ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। फिलहाल आज सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से अपने पैर दिखाते तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर उनके पैरों सूजन नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा- कभी-कभी गर्भावस्था इतनी प्रिटी नहीं होती है।
जून में रखा था बेबीमून
जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबीमून रखा था। जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। सोनम के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो देखा जा सकता था। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया था।