{"_id":"62ebf8ce16e26b55434ce19a","slug":"monalisa-bold-photos-in-high-thigh-slit-dress-goes-viral-on-social-media-see-instagram-post-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monalisa: थाई हाई स्लिट ड्रेस में बला की खूबसूरत नजर आईं मोनालिसा, बोल्डनेस देख लोग हुए फिदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monalisa: थाई हाई स्लिट ड्रेस में बला की खूबसूरत नजर आईं मोनालिसा, बोल्डनेस देख लोग हुए फिदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा मोनालिसा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के संग वह अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली हैं जो तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी उनके इस अंदाज के कायल हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हुईं तस्वीरें
मोनालिसा उन चुनिंदा भोजपुरी अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी फैन फॉलोइंग हिंदी दर्शकों में भी बहुत ज्यादा है। उनकी बोल्डनेस अक्सर लोगों के होश उड़ा देती है। गुरुवार को उन्हें अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। फोटो में मोनालिसा हरे रंग की हाई थाई स्लिट स्कर्ट और पीले रंग के वन शोल्डर टॉप में दिख रही हैं। तस्वीरों में वह सोफे पर बैठे पोज देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने सुनहरे रंग की हाई हील्स पहन रखी है। मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनके इस खूबसूरत लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
लोग जमकर कर रहे हैं कमेंट
एक्ट्रेस की ये तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते ही इस पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। अब तक इन तस्वीरों को लगभग 18 हजार लोगों ने पसंद किया है जबकि इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'इस लुक में आप बहुत अच्छी लग रही हैं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स इन तस्वीरों पर फायर इमोजी बनाकर अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।
4 of 4
मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के अलावा छोटे पर्दे पर भी काफी मशहूर हैं। वह फेमस रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा में उन्होंने 50 फिल्मों से अधिक में काम किया है। इसके अलावा वह हिंदी, उड़िया, बंगाली और दक्षिण भारतीय भाषा की फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।