{"_id":"62ebf028f0cf7d42645316b3","slug":"upasana-singh-files-civil-suit-against-miss-universe-harnaaz-kaur-sandhu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: उपासना सिंह ने क्यों दर्ज किया सिविल सूट, हरनाज कौर संधू से क्या है विवाद, यहां जानें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Chandigarh: उपासना सिंह ने क्यों दर्ज किया सिविल सूट, हरनाज कौर संधू से क्या है विवाद, यहां जानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Aug 2022 09:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उपासना सिंह और हरनाज कौर संधू।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पंजाबी व हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री उपासना सिंह गुरुवार को अपने वकील के साथ चंडीगढ़ की अदालत पहुंचीं और मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के खिलाफ सिविल सूट दायर किया। आरोप लगाया कि बेटे को लांच करने लिए उन्होंने एक फिल्म बनाई है, जिसमें हरनाज ने बतौर मुख्य अभिनेत्री काम किया है।
Trending Videos
2 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : फाइल
दावा किया कि फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए हरनाज के साथ उनका अनुबंध हुआ था लेकिन अब वह फोन तक नहीं उठा रहीं। उपासना सिंह ने दावा किया कि आरोप से जुड़े सबूत उनके पास मौजूद हैं। अब इस मामले में जल्द ही हरनाज को समन भेजा जा सकता है। अभिनेत्री उपासना सिंह ने बताया कि वह एक स्टूडियो चलाती हैं और उन्होंने ‘बाई जी कुटणगें’ नामक पंजाबी फिल्म प्रोड्यूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हरनाज कौर संधू।
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि वर्ष 2020 में जब हरनाज ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था तब उन्होंने इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए उनके साथ एक अनुबंध साइन किया था। उसके तहत फिल्म बनने के बाद प्रचार-प्रसार की गतिविधियों में हरनाज को मौजूद रहना था लेकिन वर्ष 2021 में मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज ने अनुबंध तोड़ दिया और फिल्म की कास्ट और क्रू से अलग हो गईं। जब उपासना सिंह ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया।
4 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज की तारीख टली, हुआ वित्तीय नुकसान
उपासना सिंह ने कहा कि हरनाज के इस व्यवहार से उन्हें न सिर्फ वित्तीय नुकसान हुआ बल्कि फिल्म की रिलीज तिथि को भी स्थगित करना पड़ा। पहले यह फिल्म 27 मई 2022 को रिलीज होनी थी जो अब 19 अगस्त के लिए टल गई है।
विज्ञापन
5 of 5
उपासना सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उपासना सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पंजाबी फिल्मों का हिस्सा होना गर्व की बात है लेकिन मिस यूनिवर्स के ऐसे तेवर होना ठीक नहीं हैं। जब से वह मिस यूनिवर्स बनी हैं, वह खुद को पंजाबी फिल्म जगत से ऊंचा मानने लगी हैं। उपासना ने कहा कि जिस समय हरनाज एक स्ट्रगलर थीं, तब से वह उनके संपर्क में हैं। मैंने उन्हें अभिनय सिखाया। मुंबई में वह मेरे ही घर में रहतीं थीं। उनको ट्रेनिंग के लिए मेरा बेटा लेकर जाता था लेकिन आज हरनाज सब भूल गईं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।