{"_id":"62ebe680cea2fe0dc45648d0","slug":"richa-chadha-and-ali-fazal-get-wedding-in-september-2022-know-their-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Richa-Ali Fazal: खुशखबरी! इसी महीने होगी अली फजल-ऋचा चड्ढा की शादी, जानें हल्दी से लेकर मेहंदी तक की डिटेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Richa-Ali Fazal: खुशखबरी! इसी महीने होगी अली फजल-ऋचा चड्ढा की शादी, जानें हल्दी से लेकर मेहंदी तक की डिटेल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 04 Aug 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
ऋचा चड्ढा और अली फजल बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जो अपनी शादी की खबरों की वजह से काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। साल 2020 में दोनों शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस की वजह से ऋचा और अली ने अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया था, जिसके बाद से ही कपल से उनकी शादी के बारे में पूछा जाता है। लेकिन अब दोनों की शादी से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।
Trending Videos
2 of 4
अली फजल, ऋचा चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी के समय का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी साल सितंबर महीने में शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी के दो फंक्शन होंगे। एक फंक्शन मुंबई में किया जाएगा और दूसरे फंक्शन को दिल्ली में पूरा किया जाएगा। ऋचा और अली अपनी शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने वाले हैं, जिसमें परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार होंगे। दोनों की शादी का हल्दी और मेहंदी फंक्शन काफी शानदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ समय पहले ऋचा चड्ढा से उनकी शादी पर एक सवाल किया गया था, जिस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए बताया था कि जब भी वह शादी की प्लानिंग करते हैं तो कोरोना बढ़कर सामने आ जाता है। ऋचा ने कहा था कि हम साल 2020 में शादी करने वाले थे। सब कुछ प्लान हो गया था लेकिन कोरोना और लॉकडाउन हो गया। फिर दूसरी लहर आ गई, जो काफी दर्दनाक थी।
4 of 4
ऋचा चड्ढा अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋचा चड्ढा और अली फजल की लव स्टोरी फिल्म 'फुकरे' के सेट पर शुरू हुई थी और इसी फिल्म के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। यहां पर अली ऋचा को देखते ही अपना दिल दे बैठे थे। लेकिन ऋचा ने पहले अली को प्रपोज किया था, जिसका जवाब देने में अभिनेता ने तीन महीने लगा दिए थे। एक इंटरव्यू में ऋचा ने कहा था, 'मैं और फजल साथ में मिलकर अपने घर पर बायोग्राफिकल कॉमेडी फिल्म देख रहे थे। हम दोनों फिल्म को काफी एंजॉय कर रहे थे, क्योंकि हम दोनों की पसंद काफी मिलती जुलती है। फिल्म को देखने के दौरान मैंने कहा था कि आई लव यू। अली फजल ने इस बात को जवाब उन्हें तीन महीने बाद दिया। अली फजल काफी शर्मीले इंसान हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।