सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: काला चश्मा पहनकर सुष्मिता ने दिखाया एटीट्यूड, यूजर ने पूछा- फोटो ललित मोदी ने ली है क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 04 Aug 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen share a photo in sunglasses netizens says photo clicked by Lalit Modi
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी के साथ अपने अफेयर को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। इसके अवाला वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सुष अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी बिंदास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें उनका लुक कमाल का लग रहा है।

Trending Videos
Sushmita Sen share a photo in sunglasses netizens says photo clicked by Lalit Modi
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुष्मिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। पहली सेल्फी में सुष्मिता सेन काला चश्मा पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं। ब्लैक ड्रेस और पिंक लिपिस्टिक में उनका लुक कमाल का लग रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में सुष्मिता एक लग्जरी शिप में लेटी नजर आ रही हैं। तस्वीर में समुद्र का खूबसूरत नजारा भी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen share a photo in sunglasses netizens says photo clicked by Lalit Modi
सुष्मिता सेन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/sushmitasen47

सुष्मिता सेन अक्सर अपने किलर लुक्स से फैंस का दिल जीतती हैं। दिलचस्प बात यह है कि सुष्मिता की तस्वीरें तो लाजवाब होती ही हैं, उनके कैप्शन भी खूब शानदार होते हैं। इन तस्वीरों के साथ भी सुष्मिता ने लिखा है, 'द वुमन गॉट एन एटीट्यूड!!! यस ए रियली गुड वन!!' इसके साथ सुष्मिता ने फैंस के लिए लिखा, 'आई लव यू गाइज।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Sushmita Sen share a photo in sunglasses netizens says photo clicked by Lalit Modi
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

सुष्मिता की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई एक्ट्रेस के एटीट्यूड पर फिदा हो रहा है। हालांकि, कुछ यूजर्स की उत्सुकता यह जानने में भी नजर आई कि सुष्मिता की यह तस्वीरें किसने क्लिक की हैं। एक यूजर ने पूछा, 'फोटोज ललित मोदी ने क्लिक की हैं!' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपका एटीट्यूड कमाल का है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप एक प्रेरणा हैं।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'फिर, एक और चश्मा।' बता दें कि सुष्मिता अपनी अधिकांश फोटोज में सनग्लासेज पहनी नजर आती हैं। अक्सर फैंस यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि सुष हमेशा चश्मा पहनकर क्यों नजर आती हैं!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed