एंटरटेनमेंट जगत से रोजाना मनोरंजन से जुड़ी खबरें तो आती ही रहती हैं, जिनको लेकर लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं, लेकिन अपने पसंदीदा सितारे की जिंदगी जुड़ी चीजों के बारे में जानने के लिए फैंस में इससे भी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिलती है। सेलेब्स भी रोजाना खुद से जुड़ा कोई न कोई नया अपडेट साझा करते रहते हैं। तो चलिए फोटोज ऑफ द डे के माध्यम से जानते हैं कि आज किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
Photos of the day: मलाइका ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा और रकुल का सिजलिंग लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी अपने बोल्ड अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। आज एक्ट्रेस ने सिजलिंग अवतार में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह डीप नेक थाइ स्लिट गाउन में पोज करती नजर आ रही हैं।
आज एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने रेड आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लेजर टीमअप किया है। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
अभिनेत्र अनन्या पांडे भी अपने लुक से लाइमलाइट लूटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती हैं। आज उन्होंने अपनी जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को ब्लू जींस के साथ क्रॉप टॉप में देखा जा सकता है। अनन्या ने पोस्ट साझा करते हुए ये भी बताया कि ये सुबह चार बजे वैनिटी वैन के अंदर की तस्वीरें हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने आज बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री के डार्क ब्लू कलर के सूट में देखा जा सकता है। जिसपर हल्की जरदोजी की कढ़ाई की हुई है। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मैचिंग दुपट्टा और स्ट्रैपी हील्स को पियर किया है। चेहरे की मुस्कुराहट उन्हें और भी खूबसूरत बना रही है।