फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कुंद्रा की चैट से खुलासा: विदेशों तक चलता था एडल्ट फिल्मों का गोरखधंधा, इतनी कीमत में बेचे गए 121 वीडियोज

Fri, 23 Jul 2021 05:16 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 23 Jul 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
Mumbai police find in raj kundra whatsapp chat about a deal where he was talking about selling 121 videos for usd million
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्न वीडियोज बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को लेकर मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि एक व्हाट्सएप चैट में उन्हें पता लगा है कि राज कुंद्रा 12 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब नौ करोड़ रुपये के लिए 121 अश्लील वीडियोज बेचने की बात कर रहे थे। ये एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की डील लग रही है।


 

बता दें कि राज की पुलिस रिमांड शुक्रवार, 23 जुलाई को खत्म हो रही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए और सात दिन की हिरासत मांगी थी। जिसपर कोर्ट ने पुलिस रिमांड 27 जुलाई तक बढ़ा दी। कुंद्रा के साथ रायन थारप की भी पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई है। क्राइम ब्रांच की टीम कुंद्रा को दोबारा भायकला जेल ले जाएगी। हिरासत मिलने के बाद आमतौर पर मुंबई पुलिस आरोपियों को यहां रखती है और पूछताछ करती है। 

 

Mumbai police find in raj kundra whatsapp chat about a deal where he was talking about selling 121 videos for usd million
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मुंबई पुलिस को यह संदेह भी है कि राज ने पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया था। इसलिए राज कुंद्रा के यस बैंक के खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के खाते के बीच की लेनदेन की जांच की जानी चाहिए। दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मड गांव में एक किराए के आलीशान बंगले में अश्लील फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था। टीम ने मौके पर देखा कि एक न्यूड वीडियो की शूटिंग चल रही थी। इसके बाद ही राज की गिरफ्तारी हुई थी।

Mumbai police find in raj kundra whatsapp chat about a deal where he was talking about selling 121 videos for usd million
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के अंधेरी वेस्ट स्थित ऑफिस पर छापा मारा था जहां से उन्हें बहुत सारा डेटा मिला था। जांच में यह भी पता चला है कि पिछले डेढ़ साल में राज 100 से ज्यादा पोर्न फिल्में बना चुके थे जिससे उन्हें खूब कमाई हुई थी। साथ ही यह भी कहा कि बहुत सारा डेटा पहले से डिलीट कर दिया गया है जिसे कि रिकवर करने में समय लगेगा लेकिन फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से उसे रिकवर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai police find in raj kundra whatsapp chat about a deal where he was talking about selling 121 videos for usd million
राज कुंद्रा - फोटो : instagram/rajkundra9

राज ने ये काम लॉकडाउन के दौरान शुरू किया था। मॉडल्स को फिल्म और वेबसीरीज में काम देने के बहाने बंगले पर बुलाया जाता था और ऑडिशन के नाम पर न्यूड फिल्में शूट करने को कहा जाता था। पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है कि राज अश्लील फिल्मों के जरिए हर दिन करीब 6-8 लाख की कमाई करते थे।

विज्ञापन
Mumbai police find in raj kundra whatsapp chat about a deal where he was talking about selling 121 videos for usd million
सागरिका, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी तरफ मॉडल सागरिका का कहना था कि लॉकडाउन के वक्त उन्हें भी उमेश कामत द्वारा एक वेब सीरीज करने का ऑफर मिला था जिसके प्रोड्यूसर राज कुंद्रा थे। उस वक्त वीडियो कॉल के वक्त सागरिका से कहा गया कि उन्हें न्यूड ऑडिशन देना होगा जिसे सुनकर वो हैरान रह गईं थीं और उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था। सागरिका का कहना था कि वीडियो कॉल में उमेश कामत, राज कुंद्रा के अलावा एक और शख्स भी था जिसका चेहरा ढका हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed