फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   name controversy of aishwarya ray

ऐश्वर्य के बचाव में उतरा पूरा परिवार

Sat, 26 Oct 2013 01:03 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 26 Oct 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
name controversy of aishwarya ray

ऐश्वर्य राय बच्चन के बचाव में इन दिनों पूरा परिवार उतर पड़ा है। पति और सास दोनों ही उनका बचाव कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह मामला ऐश्वर्य को पुकारने का है। पत्रकारों और फोटोग्राफरों की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वे ऐश्वर्य राय बच्चन को किस नाम से पुकारें?

थोड़ा ही वक्त बीता है, जब उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐश कह कर पुकारा गया, तो साथ में बैठे उनके पति अभिषेक गुस्सा हो गए। उन्होंने फौरन पत्रकार को टोका कि उनका पूरा नाम बोला जाए, न कि सिर्फ ऐश कह कर संबोधित किया जाए।

इधर एक कार्यक्रम में ऐश्वर्य की सास जया बच्चन ने यह कहते हुए फोटोग्राफर्स को हड़का दिया कि वे उनकी बहू को ऐश्वर्य कह कर न पुकारें। जया ने लगभग डांटते हुए कहा कि आप लोग ऐश्वर्य को नाम से क्यों बुला रहे हैं।
विज्ञापन


क्या वे कभी आपकी क्लासमेट रही हैं? सुभाष घई द्वारा दी गई एक पार्टी में ऐश्वर्य अपनी सास जया बच्चन के साथ पधारीं, तो फोटोग्राफर्स ने फोटो खींचने के लिए उनका नाम लेकर कई बार पुकारा और पोज देने को कहा। यह बात जया बच्चन को अखर गई और उन्होंने नाम लेकर पुकारने पर सख्ती से एतराज जता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed