‘अब किसी स्टार से नहीं मिल सकते’, नाना पाटेकर ने एक्टर्स के स्टाफ खर्च पर जताई नाराजगी; कहा- मैं और अमिताभ...
Nana Patekar On Actor’s Entourages: नाना पाटेकर ने कलाकारों के साथ आने वाले लोगों की भीड़ पर नाराजगी जताई। साथ ही जानिए उन्होंने किस बात को लेकर आजकल के स्टार्स को सुनाई खरी-खोटी…
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों स्टार्स के भारी-भरकम खर्च को लेकर एक बहस छिड़ी हुई है। इसमें सितारों के स्टाफ को लेकर आने वाले खर्च पर कई निर्माताओं से लेकर एक्टर्स तक अपने विचार रख चुके हैं। क्योंकि इससे प्रोड्यूसर्स के बजट पर असर पड़ता है। अब अभिनेता नाना पाटेकर ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी। उन्होंने इस दौर के एक्टर्स और निर्देशकों के बीच कोई वास्तविक संबंध न होने की भी बात कही।
आज स्टार से मिलने के लिए कई लोगों से पहले मिलना पड़ता है
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान नाना पाटेकर ने सितारों के स्टाफ के खर्च को लेकर कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले आप सीधे किसी स्टार से बात कर सकते थे, लेकिन अब यह संभव नहीं है।
आज स्टार से मिलने के लिए हमें कई लोगों से होकर गुजरना पड़ता है। स्टार से मिलने के लिए आपको पहले सौ लोगों से मिलना पड़ता है। आपको स्टार को स्क्रिप्ट देनी पड़ती है और फिर वही आपको निर्देश देते हैं कि आपको यह फिल्म बनानी चाहिए या नहीं। इसकी तुलना में ओटीटी पर रिलीज करना आसान है।
एक्टर-निर्देशक के बीच अब नहीं होता कोई रिश्ता
नाना ने इस बात पर भी चर्चा की कि इस पीढ़ी में अभिनेताओं और निर्देशकों के बीच कोई वास्तविक संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि अक्सर मैं प्रकाश झा से पूछता हूं कि क्या उस अभिनेता ने उन्हें फोन किया था, लेकिन फिर वह मुझे बताते हैं कि अभिनेता और उनके बीच का रिश्ता केवल फिल्म तक ही सीमित है। प्रकाश मुझे बताते हैं कि केवल मैं और अमिताभ बच्चन ही उन्हें फोन करते हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कमी से घबराईं ट्विंकल खन्ना; अक्षय कुमार बोले- ‘मेरी बीवी ने कल ही…’
इंडस्ट्री में गरमाया है मुद्दा
स्टार्स के साथ आने वाले लोग और उन पर आने वाला खर्च अब इंडस्ट्री में बहस का एक मुद्दा बन गया है। इस पर लगातार निर्माता-निर्देशक और यहां तक कि कुछ एक्टर्स भी चिंता जता रहे हैं। इस मामले पर प्रियदर्शन, तापसी पन्नू, जॉन अब्राहम और संजय गुप्ता समेत कई सेलेब्स अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।
‘संकल्प’ में नजर आए नाना पाटेकर
नाना पाटेकर हाल ही में प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘संकल्प’ में नजर आए हैं। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में नाना के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, संजय कपूर, नीरज काबी और कुब्रा सैत भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
कमेंट
कमेंट X